Bharti Bhawan Class 10 Biology Chapter 1 Question Answer |
10th Class Bharti Bhawan Biology Chapter 1|अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. जैव प्रक्रम किसे कहते हैं?
उत्तर : वे सारी क्रियाएं जिनके द्वारा जीवों का अनुरक्षण होता है , जैव प्रक्रम कहलाती है
2. बहुकोशिकीय जीवों में ऑक्सीजन की आवश्यकता विसरण द्वारा क्यों नहीं पूरी हो पाती है?
उत्तर : बहुकोशिकीय जीवों का शरीर के अंग जटिल होते हैं तथा सारी कोशिकाएँ सीधे पर्यावरण के सम्पर्क में नहीं रहती है इस कारण आक्सीजन की आपूर्ति विसरण द्वारा संभव नहीं है|
3. जीवों में पोषण की प्रमुख दो विधियाँ कौन-कौन-सी है?
उत्तर :— (i) स्वपोषण ( Autotrophic Nutrition)
( ii) परपोषण ( Heterotrophic Nutrition)
Class 10th Bharati Bhawan Biology | Chapter 1 Bioprocessing Questions Answers |
4. हरे पौधों में किस प्रकार का पोषण पाया जाता है?
उत्तर : हरे पौधे में स्वपोषी पोषण होता है
5. जंतुओं में पोषण की कौन-सी विधि पाई जाती है?
उत्तर : परपोषण
6. तीन प्रकार की परपोषण विधियों के नाम लिखें।
उत्तर : तीन प्रकार के परपोषण विधियों निम्लिखित है
i) मृतजीवी पोषण
ii) परजीवी पोषण
iii) प्राणिसम पोषण
7. संपूर्ण प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखें
6CO2 + 12 H2O -------------------> C6H12O6 + 6O2 + 6H2O. क्लोरोफिल
8. प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया में उपोत्पाद के रूप में क्या बनता है?
उत्तर : प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया में उपोत्पाद के रूप में ऑक्सीजन बनता है
9. प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया हरितलवक या क्लोरोप्लास्ट में ही क्यों होती है?
उत्तर : क्लोरोफिल वर्णक के कारण प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया हरितलवक या क्लोरोप्लास्ट में ही होती है
10. प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रिया के लिए किन-किन पदार्थों की आवश्यकता होती है?
उत्तर : प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रिया के लिए निम्लिखित पदार्थों की आवश्यकता होती है
i) पर्णहरित या क्लोरोफिल
ii) कार्बन डाइऑक्साइड ( CO 2)
iii) जल ( H2O)
iv) सूर्य का प्रकाश
class 10th biology bharti bhawan chapter 1 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
11. प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रिया के लिए पौधे CO₂ कहाँ से प्राप्त करते हैं?
उत्तर : प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रिया के लिए पौधे CO₂ वायुमंडल से प्राप्त करता है
12. कवक एवं जीवाणुओं में प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया क्यों नहीं हो पाती है?
उत्तर : क्योंकि इनमें क्लोरोफिल नही पाया जाता है ।
13. पोषण के दृष्टिकोण से अमीबा तथा पैरामीशियम किस प्रकार के जंतु हैं?
उत्तर : पोषण के दृष्टिकोण से अमीबा तथा पैरामीशियम प्राणिसमपोषि या प्राणिसमभोजी जंतु है
14. मनुष्य का आहारनाल कौन-कौन-से मुख्य भागों में बँटा होता है?
उत्तर : मनुष्य का आहारनाल निम्लिखित मुख्य भागों में बँटा होता है
i) मुखगुहा
ii) आमाशय
iii) छोटी ऑंत
vi) बड़ी ऑंत
15. ग्रसनी में स्थित दो छिद्रों के नाम लिखें।
उत्तर : ग्रसनी में स्थित दो छिद्रों का नाम निम्लिखित है
i) निगलद्वार
ii) कंठद्वार
16. मनुष्य में पाचन आहारनाल के किस भाग से शुरू होता है?
उत्तर : मनुष्य में भोजन का पाचन मुख से शुरू हो जाता है
17. मनुष्य के आहारनाल के किस भाग में पचे हुए भोजन का अवशोषण होता है?
उत्तर : मनुष्य में पचे हुए भोजन का अवशोषण छोटी ऑंत में होता है
18. क्लोरोफिल वर्णक कहाँ पाया जाता है?
उत्तर : क्लोरोप्लास्ट में क्लोरोफिल वर्णक पाएं जाते है
19. प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रम द्वारा पौधे क्या निर्माण करते हैं?
उत्तर : प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रम द्वारा पौधे अपना भोजन ग्लूकोज का निर्माण करता है
20. मृतजीवी को क्या कहा जाता है?
उत्तर : मृतजीवी को अपघटक भी कहा जाता है
21. जिस जीव के शरीर से परजीवी अपना भोजन प्राप्त करते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
उत्तर : जिस जीव के शरीर से परजीवी अपना भोजन प्राप्त करते हैं उसे पोषी कहते है
12. गोबरछत्ता में किस प्रकार का पोषण होता है?
उत्तर : गोबरछत्ता में मृतजीवी पोषण होता है ।
23. पत्तियों का कौन-सा अंग CO₂ युक्त वायु का प्रवेश-द्वार है?
उत्तर : पत्तियों में उपस्थित स्टोमाटा ( रेंध्र) CO 2 का प्रवेश द्वार है
24. पोषण की दृष्टि से जंतुओं को क्या कहा जाता है?
उत्तर : पोषण की दृष्टि से जंतुओं को परपोषी कहा जाता है
25. अमीबा में भोजन का पाचन कहाँ होता है?
उत्तर : अमीबा में भोजन का पाचन भोजन – रसधानी में होता है
26. मनुष्य में पाचन के लिए विशेष अंग को क्या कहते हैं?
उत्तर : मनुष्य में पाचन के लिए विशेष अंग को अहरनाल कहा जाता है
27. मनुष्य के जीभ के ऊपरी सतह पर पाई जानेवाली संरचना को क्या कहते हैं?
उत्तर : मनुष्य के जीभ के ऊपरी सतह पर पाई जानेवाली संरचना को स्वाद कलियॉं कहते है
28. मुखगुहा से भोजन कहाँ पहुँचता है?
उत्तर : मुखगूहा से भोजन ग्रसनी में पहुंचता है
29. ग्रासनली की दीवार में तरंग की तरह होनेवाले सिकुड़न एवं फैलाव को क्या कहते हैं?
उत्तर : ग्रासनली की दीवार में तरंग की तरह होनेवाले सिकुड़न एवं फैलाव को क्रमाकुंचन कहते है
30. भोजन में मौजूद प्रोटोन को पेप्टोन में कौन-सा एंजाइम परिवर्तित करता है?
उत्तर : पेप्सिन भोजन में मौजूद प्रोटीन को पेप्टोन में परिवर्तित करने का कार्य करता है
31. आहारनाल के सबसे लंबे भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर : आहारनाल के सबसे लंबे भाग को छोटी ऑंत कहते है
32. शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि क्या है?
उत्तर : यकृत शरीर के सबसे बड़ी ग्रंथि है
33. पाचन की क्रिया कहाँ पूर्ण होती है?
उत्तर : भोजन का पाचन की क्रिया छोटी ऑंत के इलियम में पूर्ण होती है
34. छोटी आँत एवं बड़ी आँत के जोड़ पर अवस्थित नली को क्या कहते हैं?
उत्तर : छोटी आँत एवं बड़ी आँत के जोड़ पर अवस्थित नली सीकम कहते है
35. अपचा भोजन अस्थायी तौर पर कहाँ संचित रहता है?
उत्तर : अपचा भोजन अस्थायी तौर पर रेक्टम संचित रहता है
Important links
• Bharati bhawan Class 10 Biology All Chapter Solution In Hindi
0 Comments