Class 10 Physics Chapter 2 – Bharati Bhawan Solution |Very Type Short Q&A | अतिलघु उत्तरीय प्रश्र | प्रकाश का अपवर्तन | Refraction Of Light
भारती भवन भौतिकी कक्षा 10 अध्याय - 2
1. जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करता है तब प्रकाश की दिशा में परिवर्तन को क्या कहते हैं?
उत्तर : अपवर्तन
2. जब प्रकाश की किरण विरल माध्यम (जैसे हवा) से सघन माध्यम (जैसे काँच) में जाती है तब वह अभिलंब की ओर मुड़ती है या अभिलंब से दूर मुड़ती है?
उत्तर : जब प्रकाश की किरण विरल माध्यम (जैसे हवा) से सघन माध्यम (जैसे काँच) में जाती है, तो वह अभिलंब की ओर मुड़ती है|
3. जब प्रकाश की एक किरण माध्यम 1 से माध्यम 2 में जाती है तब वह अभिलंब से दूर मुड़ जाती है। दोनों में से कौन माध्यम प्रकाशीय रूप से अधिक सघन (denser) है?
उत्तर : माध्यम 1 प्रकाशीय रूप से अधिक सघन (denser) है
4. वायु में प्रकाश एक सेकंड में लगभग कितनी दूरी तय करता है?
उत्तर : वायु (या निर्वात) में प्रकाश एक सेकंड में लगभग 3,00,000 किलोमीटर की दूरी तय करता है
5. स्नेल का नियम क्या है?
उत्तर : स्नेल का नियम :
➤ किन्हीं दो माध्यमों और प्रकाश के किसी विशेष वर्ण (रंग) के लिए आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात एक नियतांक होता है।
$\frac{Sini}{sinr$ = एक नियतांक
6. अपवर्तनांक की परिभाषा दें।
उत्तर : प्रकाश की किरणों के एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में जाने पर दिशा परिवर्तन की क्रिया को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं।
7. किस माध्यम का अपवर्तनांक अधिक होता है- सघन माध्यम का या विरल माध्यम का?
उत्तर : सघन माध्यम का
8. "पानी का अपवर्तनांक 1.33 है।" इस प्रकथन का क्या तात्पर्य है?
उत्तर :पानी का अपवर्तनांक 1.33 है , इसका तात्पर्य है कि प्रकाश का वेग पानी में, निर्वात की तुलना में 1.33 गुना कम होता है।
9. पाश्विक विस्थापन (lateral displacement) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर : पार्श्विक विस्थापन :-
➤. आपतित किरण और निर्गत किरण के बीच लंबवत दूरी को पाश्विक विस्थापन कहते हैं
10. दिए गए चित्रों को ध्यान से देखें और उनके दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
उत्तर :
11. लेंस कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर : लेंस दो प्रकार के होते हैं
(i). उत्तल लेंस
(ii). अवतल लेंस
12. लेंस के मुख्य अक्ष की परिभाषा दें।
उत्तर : किसी लेंस का मुख्य अक्ष उसकी सतहों के वक्रता केंद्रों को मिलानेवाली रेखा होती है
13. पतला लेंस क्या है?
उत्तर : पतला लेंस वह पारदर्शी माध्यम होता है जिसकी मोटाई केंद्र में कम होती है और किनारों की तुलना में पतली होती है, जिससे प्रकाश की किरणों का अपवर्तन होता है।
14. प्रत्येक लेंस के कितने मुख्य फोकस होते हैं? लेंस के किस मुख्य फोकस को लेंस का फोकस कहा जाता है?
उत्तर : प्रत्येक लेंस के दो मुख्य फोकस होते हैं। द्वितीय मुख्य फोकस F2 को ही लेस का फोकस कहा जाता है
15. उत्तल लेंस के सामने किसी वस्तु को कहाँ रखने पर उसके आकार के बराबर के आकार का वास्तविक प्रतिबिब बनता है?
उत्तर : उत्तल लेंस के सामने यदि वस्तु को लेंस के द्वितीय फोकस (2F) पर रखा जाए, तो उसका प्रतिबिंब उसी आकार का वास्तविक प्रतिबिब बनता है?
16. फोकस दूरी किस लेंस की धनात्मक होती है- उत्तल लेंस की अथवा अवतल लेंस की ?
उत्तर : उत्तल लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है।
17. जिस माध्यम का अपवर्तनांक कम होता है उसमें प्रकाश की चाल कम होती है या अधिक ?
उत्तर : जिस माध्यम का अपवर्तनांक कम होता है उसमें प्रकाश की चाल अधिक होती है
18. किस लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं?
उत्तर : उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं?
19. यदि कोई वस्तु उत्तल लेंस से बहुत ही दूर (अनंत पर) हो तो वस्तु का प्रतिबिंब कहाँ बनेगा?
उत्तर : जब कोई वस्तु उत्तल लेंस से बहुत दूर (अनंत पर) रखी जाती है, तो उसका प्रतिबिंब मुख्य फोकस (F) पर बनता है,
20. कौन-सा लेंस वास्तविक और आभासी दोनों प्रकार का प्रतिबिब बनाता है
उत्तर : उत्तल लेंस वास्तविक और आभासी दोनों प्रकार का प्रतिबिब बनाता है
21. यदि किसी लेंस द्वारा प्राप्त प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा हमेशा सीधा और छोटा हो, तो वह कैसा लेंस है?
उत्तर : यदि किसी लेंस द्वारा बना प्रतिबिंब हमेशा सीधा और छोटा होता है, तो वह लेंस अवतल लेंस है।
22. उत्तल लेंस द्वारा किसी वस्तु का आवर्धित एवं आभासी प्रतिबिंब कब बनता है?
उत्तर : जब किसी वस्तु को उत्तल लेंस के मुख्य फोकस (F) और लेंस के बीच रखा जाता है, तो वस्तु का आवर्धित एवं आभासी प्रतिबिंब बनता है?
23. किसी उत्तल लेंस के सामने एक पिन को कहाँ रखने पर उसका प्रतिबिंब अनंत पर बनता है?
उत्तर : किसी उत्तल लेंस के सामने एक पिन को मुख्य फोकस (F) पर रखने पर उसका प्रतिबिंब अनंत पर बनता है
24. दैनिक जीवन में लेंसों के दो साधारण उपयोग बताएँ।
उत्तर : दैनिक जीवन में लेंसों के दो साधारण उपयोग निम्नलिखित हैं:
(i). दृष्टि सुधारने वाले चश्मों में:
➤ लेंस का उपयोग निकटदृष्टि दोष और दूरदृष्टि दोष जैसी आंखों की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है।
(ii). आवर्धक शीशे में:
➤ उत्तल लेंस का उपयोग छोटे अक्षरों या वस्तुओं को बड़ा करके देखने के लिए किया जाता है।
25. सिनेमा हॉल के पर्दे पर दिखनेवाले चित्र वास्तविक हैं या आभासी ?
उत्तर : सिनेमा हॉल के पर्दे पर दिखनेवाले चित्र वास्तविक हैं , क्यों पर्दे पर वास्तविक प्रतिबिंब को ही पाया जा सकता है, आभासी प्रतिबिंब को नहीं
26. किसी उत्तल लेंस द्वारा वस्तु का आभासी एवं आवर्धित प्रतिबिंब बनाने हेतु वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए?
उत्तर : उत्तल लेंस और उसके फोकस के बीच
27. यदि कोई वस्तु किसी उत्तल लेंस के बाईं ओर उसकी दूनी फोकस दूरी पर रखी हो, तो उसका प्रतिबिब कहाँ बनेगा?
उत्तर : वस्तु यदि उत्तल लेंस के दूनी फोकस दूरी ( 2F) पर रखी हो, तो प्रतिबिंब लेंस के दूसरी ओर लेंस के दूनी फोकस दूरी (2F) पर बनेगा ।
28. एक पतले लेंस की फोकस दूरी f = 10cm है। यह उत्तल लेंस है या अवतल लेस
उत्तर : यह उत्तल लेंस है, क्योंकि उत्तल लेंस का फोकस दूरी धनात्मक होती हैं
29. लेंस से किसी वस्तु की दूरी (u). प्रतिबिब की दूरी (v) और लेंस की फोकस दूरी (f) में क्या संबंध है?
उत्तर : $\frac{1}{f} = \frac{1}{v} - \frac{1}{u}$
30. किसी लेंस से किसी वस्तु की दूरी (u), प्रतिबिंब की दूरी (v) और लेंस द्वारा प्राप्त आवर्धन (m) में क्या संबंध है?
उत्तर : $m = \frac{v}{u}$
31. किसी लेंस की फोकस दूरी और उसकी क्षमता (power) में क्या संबंध है?
उत्तर : लेंस की फोकस दूरी (f) और उसकी क्षमता (Power, P) के बीच निम्नलिखित संबंध होता है:
,$P = \frac{100}{f}$
32. लेंस की क्षमता का SI मात्रक क्या है?
उत्तर : लेंस की क्षमता का SI मात्रक है डायॉप्टर है
$1\text{D} = 1 \text{m}^{-1}$
33. किसी व्यक्ति के चश्मे में लगे लेंस की क्षमता +1.5 D है। लेंस उत्तल है या अवतल ?
उत्तर : यह उत्तल लेंस है, क्योंकि उत्तल लेंस की क्षमता धनात्मक होती है
34. किसी उत्तल लेंस का आधा भाग काले कागज से ढँक दिया गया है। क्या यह लेंस किसी वस्तु (बिंब) का पूरा प्रतिबिब बना सकेगा ?
उत्तर : हां
35. लेंस प्रतिबिब कैसे बनाते हैं?
उत्तर : लेंस प्रकाश के अपवर्तन द्वारा प्रतिबिंब बनाते हैं।
36. किसी लेंस की क्षमता 1 डाइऑप्टर है- इसे परिभाषित करें।
उत्तर : 1 डाइऑप्टर उस लेंस की क्षमता है जिसकी फोकस-दूरी 1m हो।
$1 D = 1 m^{–1} $
37. 2m फोकस दूरी वाले एक अवतल लेंस की क्षमता कितनी होगी?
दिया है ,
फोकस दूरी = –2m { ∵ अवतल लेंस है )
हल : $p = \frac{1}{f}$
$=\frac{1}{–2}$
= - 0. 5 D
38. 2m फोकस दूरी वाले एक उत्तल लेंस की क्षमता कितनी होगी ?
उत्तर : दिया है ,
फोकस दूरी = 2m { ∵ उत्तल लेंस है )
हल : $p = \frac{1}{f}$
$= \frac{1}{2}$
= 0. 5 D
39. एक लेंस की क्षमता + 5D है। यह किस प्रकार का लेंस है?
उत्तर : उत्तल लेंस
हमारे स्टडी ग्रुप से जुड़ें
Notes, Solutions, PDF, और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें।
📱 Join WhatsApp Group📢 Join Telegram Group

4 Comments
Vikash kumar
ReplyDeleteVikash kumar
ReplyDeleteVishwakarma
ReplyDeletevikash
ReplyDelete