Bharti Bhawan Class 10 Biology Chapter 1 – Very Short Questions & Answers
इस पोस्ट में Bharti Bhawan Class 10 Biology Chapter 1 – जैव प्रक्रम (पोषण) के Very Short Questions और उनके Answers सरल भाषा में दिए गए हैं। सभी प्रश्न Bihar Board exam pattern के अनुसार तैयार किए गए हैं।
1. जैव प्रक्रम किसे कहते हैं?
उत्तर : वे सारी क्रियाएं जिनके द्वारा जीवों का अनुरक्षण होता है , जैव प्रक्रम कहलाती है
2. बहुकोशिकीय जीवों में ऑक्सीजन की आवश्यकता विसरण द्वारा क्यों नहीं पूरी हो पाती है?
उत्तर : बहुकोशिकीय जीवों का शरीर के अंग जटिल होते हैं तथा सारी कोशिकाएँ सीधे पर्यावरण के सम्पर्क में नहीं रहती है इस कारण आक्सीजन की आपूर्ति विसरण द्वारा संभव नहीं है|
3. जीवों में पोषण की प्रमुख दो विधियाँ कौन-कौन-सी है
उत्तर :— (i) स्वपोषण
( ii) परपोषण
4. हरे पौधों में किस प्रकार का पोषण पाया जाता है?
उत्तर : हरे पौधे में स्वपोषी पोषण होता है
5. जंतुओं में पोषण की कौन-सी विधि पाई जाती है?
उत्तर : परपोषण
6. तीन प्रकार की परपोषण विधियों के नाम लिखें।
उत्तर : तीन प्रकार के परपोषण विधियों निम्लिखित है
i) मृतजीवी पोषण
ii) परजीवी पोषण
iii) प्राणिसम पोषण
7. संपूर्ण प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखें
सूर्य – प्रकाश6CO2 + 12 H2O -------------------> C6H12O6 + 6O2 + 6H2O.
क्लोरोफिल
8. प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया में उपोत्पाद के रूप में क्या बनता है?
उत्तर : प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया में उपोत्पाद के रूप में ऑक्सीजन बनता है
9. प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया हरितलवक या क्लोरोप्लास्ट में ही क्यों होती है?
उत्तर : क्लोरोफिल वर्णक के कारण प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया हरितलवक या क्लोरोप्लास्ट में ही होती है
10. प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रिया के लिए किन-किन पदार्थों की आवश्यकता होती है?
उत्तर : प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रिया के लिए निम्लिखित पदार्थों की आवश्यकता होती है
i) पर्णहरित या क्लोरोफिल
ii) कार्बन डाइऑक्साइड ( CO 2)
iii) जल ( H2O)
iv) सूर्य का प्रकाश
11. प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रिया के लिए पौधे CO₂ कहाँ से प्राप्त करते हैं?
उत्तर : प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रिया के लिए पौधे CO₂ वायुमंडल से प्राप्त करता है
12. कवक एवं जीवाणुओं में प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया क्यों नहीं हो पाती है?
उत्तर : क्योंकि इनमें क्लोरोफिल नही पाया जाता है ।
13. पोषण के दृष्टिकोण से अमीबा तथा पैरामीशियम किस प्रकार के जंतु हैं?
उत्तर : पोषण के दृष्टिकोण से अमीबा तथा पैरामीशियम प्राणिसमपोषि या प्राणिसमभोजी जंतु है
14. मनुष्य का आहारनाल कौन-कौन-से मुख्य भागों में बँटा होता है?
उत्तर : मनुष्य का आहारनाल निम्लिखित मुख्य भागों में बँटा होता है
i) मुखगुहा
ii) आमाशय
iii) छोटी ऑंत
vi) बड़ी ऑंत
15. ग्रसनी में स्थित दो छिद्रों के नाम लिखें।
उत्तर : ग्रसनी में स्थित दो छिद्रों का नाम निम्लिखित है
i) निगलद्वार
ii) कंठद्वार
16. मनुष्य में पाचन आहारनाल के किस भाग से शुरू होता है?
उत्तर : मनुष्य में भोजन का पाचन मुख से शुरू हो जाता है
17. मनुष्य के आहारनाल के किस भाग में पचे हुए भोजन का अवशोषण होता है?
उत्तर : मनुष्य में पचे हुए भोजन का अवशोषण छोटी ऑंत में होता है
18. क्लोरोफिल वर्णक कहाँ पाया जाता है?
उत्तर : क्लोरोप्लास्ट में क्लोरोफिल वर्णक पाएं जाते है
19. प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रम द्वारा पौधे क्या निर्माण करते हैं?
उत्तर : प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रम द्वारा पौधे अपना भोजन ग्लूकोज का निर्माण करता है
20. मृतजीवी को क्या कहा जाता है?
उत्तर : मृतजीवी को अपघटक भी कहा जाता है
21. जिस जीव के शरीर से परजीवी अपना भोजन प्राप्त करते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
उत्तर : जिस जीव के शरीर से परजीवी अपना भोजन प्राप्त करते हैं उसे पोषी कहते है
12. गोबरछत्ता में किस प्रकार का पोषण होता है?
उत्तर : गोबरछत्ता में मृतजीवी पोषण होता है ।
23. पत्तियों का कौन-सा अंग CO₂ युक्त वायु का प्रवेश-द्वार है?
उत्तर : पत्तियों में उपस्थित स्टोमाटा ( रेंध्र) CO 2 का प्रवेश द्वार है
24. पोषण की दृष्टि से जंतुओं को क्या कहा जाता है?
उत्तर : पोषण की दृष्टि से जंतुओं को परपोषी कहा जाता है
25. अमीबा में भोजन का पाचन कहाँ होता है?
उत्तर : अमीबा में भोजन का पाचन भोजन – रसधानी में होता है
26. मनुष्य में पाचन के लिए विशेष अंग को क्या कहते हैं?
उत्तर : मनुष्य में पाचन के लिए विशेष अंग को अहरनाल कहा जाता है
27. मनुष्य के जीभ के ऊपरी सतह पर पाई जानेवाली संरचना को क्या कहते हैं?
उत्तर : मनुष्य के जीभ के ऊपरी सतह पर पाई जानेवाली संरचना को स्वाद कलियॉं कहते है
28. मुखगुहा से भोजन कहाँ पहुँचता है?
उत्तर : मुखगूहा से भोजन ग्रसनी में पहुंचता है
29. ग्रासनली की दीवार में तरंग की तरह होनेवाले सिकुड़न एवं फैलाव को क्या कहते हैं?
उत्तर : ग्रासनली की दीवार में तरंग की तरह होनेवाले सिकुड़न एवं फैलाव को क्रमाकुंचन कहते है
30. भोजन में मौजूद प्रोटोन को पेप्टोन में कौन-सा एंजाइम परिवर्तित करता है?
उत्तर : पेप्सिन भोजन में मौजूद प्रोटीन को पेप्टोन में परिवर्तित करने का कार्य करता है
31. आहारनाल के सबसे लंबे भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर : आहारनाल के सबसे लंबे भाग को छोटी ऑंत कहते है
32. शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि क्या है?
उत्तर : यकृत शरीर के सबसे बड़ी ग्रंथि है
33. पाचन की क्रिया कहाँ पूर्ण होती है?
उत्तर : भोजन का पाचन की क्रिया छोटी ऑंत के इलियम में पूर्ण होती है
34. छोटी आँत एवं बड़ी आँत के जोड़ पर अवस्थित नली को क्या कहते हैं?
उत्तर : छोटी आँत एवं बड़ी आँत के जोड़ पर अवस्थित नली सीकम कहते है
35. अपचा भोजन अस्थायी तौर पर कहाँ संचित रहता है?
उत्तर : अपचा भोजन अस्थायी तौर पर रेक्टम संचित रहता है
⭐ FAQ :
Q1. Bharti Bhawan Class 10 Biology Chapter 1 Solution परीक्षा में helpful है?
हाँ, यह solution board exam के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि इसमें सभी महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं।
Q2. क्या इस पोस्ट में सभी प्रकार के questions दिए गए हैं?
हाँ, यहाँ अतिलघु, लघु और दीर्घ सभी प्रश्न उत्तर available हैं।
Q3. क्या यह solution Bihar Board के लिए है?
हाँ, लेकिन यह CBSE pattern वाले छात्रों के लिए भी helpful है।
हमारे स्टडी ग्रुप से जुड़ें
Notes, Solutions, PDF, और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें।
📱 Join WhatsApp Group📢 Join Telegram Group

0 Comments