Class 10 Biology Chapter 1 Short Question Answer | Bharti Bhawan Solution in Hindi
1. जीवों के लिए पोषण क्यों अनिवार्य है?
उत्तर : जीवन संबंधी क्रियाओं को सुचारू रूप से चलने के लिए प्रत्येक जीव को पोषण की आवश्यकता होती है
2. पोषण की परिभाषा लिखें।
उत्तर :- पोषण :-
- वह विधि जिससे जीव पोषक तत्त्वों को ग्रहण कर उनका उपयोग करते हैं, पोषण कहलाता है।
3. स्वपोषण में किन-किन परिस्थितियों का होना आवश्यक है? इसके उपोत्पाद क्या हैं?
उत्तर : स्वपोषण में निम्लिखित परिस्थितियां आवश्यक है
(i) सूर्य का प्रकाश
(ii) क्लोरोफिल
(iii) पानी और
(iv) कार्बन डाइऑक्साइड
- स्वपोषण के उपोत्पाद : ग्लूकोज और ऑक्सीजन
4. परपोषण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर : परपोषण या विषमपोषी पोषण :—
- परपोषण वह प्रक्रिया है जिसमें जीव अपना भोजन स्वयं संश्लेषित न कर किसी-न-किसी रूप में अन्य स्रोतों से प्राप्त करते हैं।
5. मृतजीवी पोषण किसे कहते हैं?
उत्तर : मृतजीवी पोषण : -
- इस प्रकार के पोषण में जीव मृत जंतुओं और पौधों के शरीर से अपना भोजन, अपने शरीर को सतह से, घुलितका र्बनिक पदार्थों के रूप में अवशोषित करते हैं।
- वैसे जीव जो अपना भोजन मृतजीवी पोषण के द्वारा प्राप्त करते हैं, मृतजीवी या सैप्रोफाइट्स कहलाते हैं।
जैसे — कवकों, बैक्टीरिया तथा कुछ प्रोटोजोआ
6. परजीवी पोषण क्या है?
उत्तर : परजीवी पोषण : -
- इस प्रकार के पोषण में जीव दूसरे प्राणी के संपर्क में, स्थायी या अस्थायी रूप से रहकर, उससे अपना भोजन प्राप्त करते हैं।
- इस प्रकार, भोजन करनेवाले जीव परजीवी कहलाते हैं
- जिस जीव के शरीर से परजीवी अपना भोजन प्राप्त करते हैं, वे पोषी कहलाते हैं
जैसे - गोलकृमि, हुकवर्म, टेपवर्म, एंटअमीबा हिस्टोलीटिका, मलेरिया परजीवी आदि
7. प्राणिसमपोषी जीव किसे कहते हैं?
उत्तर : प्राणिसम पोषण :-
- वैसा पोषण जिसमें प्राणी अपना भोजन ठोस या तरल के रूप में जंतुओं के भोजन ग्रहण करने की विधि द्वारा ग्रहण करते हैं, प्राणिसम पोषण कहलाता है
- वैसे जीव जिनमें इस विधि से पोषण होता है, प्राणिसमभोजी कहलाते हैं।
- इस प्रकार का पोषण अमीबा, मेढक, मनुष्य आदि में पाया जाता है।
8. प्रकाशसंश्लेषण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर : प्रकाशसंश्लेषण :–
- जिस प्रक्रिया के द्वारा पौधे अपना भोजन तैयार करते हैं उस मूलभूत प्रक्रिया को प्रकाशसंश्लेषण कहते हैं।
- सूर्य की ऊर्जा की सहायता से प्रकाशसंश्लेषण में सरल अकार्बनिक अणु - कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) और जल (H₂O) का पादप-कोशिकाओं में स्थिरीकरण कार्बनिक अणु ग्लूकोस (कार्बोहाइड्रेट) में होता है।
- प्रकाशसंश्लेषण प्रक्रिया में ऑक्सीजन उपोत्पाद के रूप में बनता है,
9. पत्तियों को प्रकाशसंश्लेषी अंग क्यों कहा जाता है?
Ans : प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया आदि से अंत तक क्लोरोप्लास्ट में ही होती है। क्लोरोप्लास्ट में क्लोरोफिल वर्णक पाए जाते हैं। चूँकि ये अधिकांशतः पौधों की पत्तियों में पाए जाते हैं, इसीलिए पत्तियों को प्रकाशसंश्लेषी अंग कहते हैं
10. भोजन के पाचन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर : जटिल खाद्य पदार्थों को सरल अवशोषण योग्य रूप में परिवर्तित करने की इस प्रक्रिया को पाचन कहा जाता है और यह हमारे पाचन तंत्र द्वारा यांत्रिक और जैव रासायनिक तरीकों से किया जाता है।
11. मनुष्य के मुखगुहा में कितनी जोड़ी लारग्रंथियाँ पाई जाती हैं? उनके नाम लिखें।
उत्तर : मनुष्य के मुखगुहा में तीन जोड़ी लारग्रंथियाँ पाई जाती है
(i) पैरोटिड ग्रंथि
(ii) सबमैडिबुलर लारग्रंथि
(iii) सबलिंगुअल लारग्रंथि
12. मनुष्य में आमाशय कितने भागों में बँटा होता है? उनके नाम लिखें।
उत्तर : मनुष्य का आमाशय मुख्य रूप से चार भागों में बंटा होता है
(i) कार्डिया
(ii) फंडस
(iii) शरीर
(iv) पाइलोरस
13. मनुष्य के छोटी आँत की लंबाई कितनी होती है? छोटी आँत के तीन भागों के नाम लिखें
Ans : मनुष्य की छोटी आंत की औसत लंबाई लगभग 6 मीटर होती है।
छोटी आंत को तीन भागों में बांटा गया है:
(i) ग्रहणी
(ii) जेजुनम
(iii) इलियम
हमारे स्टडी ग्रुप से जुड़ें
Notes, Solutions, PDF, और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें।
📱 Join WhatsApp Group📢 Join Telegram Group


0 Comments