Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 2 Question Answer | अतिलघु उत्तरीय प्रश्र


Bharti Bhawan Class 10 Biology Chapter 2 Question Answer | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 

1.  ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ग्लूकोस के ऑक्सीकरण को क्या कहते हैं?

उत्तर : ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में ग्लूकोस के ऑक्सीकरण अवायवीय श्वसन कहते हैं। 


2. ऑक्सीजन की उपस्थिति में ग्लूकोस के ऑक्सीकरण को क्या कहते हैं। 

उत्तर : ऑक्सीजन की उपस्थिति में ग्लूकोस के ऑक्सीकरण को वायवीय श्वसन कहते है 


3. जैव कोशिकाओं में रासायनिक ऊर्जा का सार्वजनिक वाहक क्या कहलाता है?

उत्तर : ATP समस्त जैव कोशिकाओं में रासायनिक ऊर्जा का सार्वजनिक वाहक है 


4. कोशिकीय ईंधन किसे कहते हैं?

उत्तर : ग्लूकोज को कोशिकीय ईंधन कहते है 


5. संपूर्ण श्वसन-क्रिया के दो प्रमुख चरणों के नाम क्या हैं?

उतर : संपूर्ण श्वसन-क्रिया के दो प्रमुख चरणों के नाम

(i) अवायवीय श्वसन / अनाॅक्सी श्वसन 

(ii) वायवीय श्वसन / ऑक्सी श्वसन 


6. श्वसन जीवों के लिए क्यों आवश्यक है?

उत्तर : श्वसन जीवों के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह प्रक्रिया ऊर्जा उत्पादन का मुख्य स्रोत है। जीव अपने सभी कार्यों और प्रक्रियाओं के लिए ऊर्जा पर निर्भर रहते हैं । श्वसन के बिना जीव ऊर्जा प्राप्त नहीं कर सकते, जिससे उनके सभी शारीरिक और जैविक कार्य रुक जाएंगे और वे जीवित नहीं रह सकते।


7. श्वसन की प्रक्रिया में उपोत्पाद के रूप में क्या मुक्त होता है?

उत्तर : श्वसन की प्रक्रिया में उपोत्पाद के रूप में क्या मुक्त ऑक्सीजन मुक्त होती है 


8. श्वसन को दो चरणों में किस आधार पर बाँटा गया है?

उत्तर : श्वसन को दो चरणों में इस आधार पर बाँटा गया है कि ऑक्सीजन की उपस्थिति की आवश्यकता होती है या नहीं। 

ये चरण निम्न है 

(i). वायवीय श्वसन :— यह क्सीजन की उपस्तिथि में होती है 

(ii). अवायवीय श्वसन : यह ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होती है 


Class 10th Bharati Bhawan Biology | Chapter 2 Respiration Questions Answers |

9. अवायवीय श्वसन किसे कहते हैं?

उत्तर : अवायवीय श्वसन : —

  यह वह प्रक्रिया है जिसमें ग्लूकोज का आंशिक विखंडन ऑक्सीजन के अनुपस्थिति में होता है 

यह क्रिया कोशिकाद्रव्य में होता है 

इस क्रिया द्वारा एक अणु ग्लूकोज से दो अणु पायरुवेट का निर्माण होता है 


10. वायवीय श्वसन की क्रिया किस स्थिति में आरंभ होती है?

उत्तर : वायवीय श्वसन की क्रिया ऑक्सीजन की उपस्तिथि में आरंभ होती है 


11. पायरुवेट का पूर्ण ऑक्सीकरण किस चरण में होता है?

उत्तर : पायरुवेट का पूर्ण ऑक्सीकरण श्वसन के दूसरे चरण ( वायवीय श्वसन ) में ऑक्सीजन के उपस्तिथि में होता है ।


12. पौधों में श्वसन गैसों का आदान-प्रदान किन अंगों से होता है?

उत्तर : पौधों में श्वसन गैसों का आदान-प्रदान पत्तियों के रंध्रों, वातरंध्रों एवं अंतरकोशिकीय स्थानों द्वारा होता है । 


13. पौधों में गैसों का विनिमय किस क्रिया से होता है?

उत्तर : पौधों में श्वसन-गैसों का विनिमय शरीर की सतह द्वारा विसरण क्रिया से होता है।


14. अमीबा तथा पैरामीशियम में श्वसन शरीर की कौन-सी संरचना के माध्यम से होता है?

उत्तर : अमीबा, पैरामीशियम जैसी एककोशिकीय जीव में श्वसन गैसों का आदान-प्रदान कोशिका झिल्ली के माध्यम से विसरण द्वारा होता है।


15. मछली के श्वसन अंग का नाम लिखें।

उत्तर : गिल्स मछलियों का श्वसन अंग है


16. स्थलीय कीट तथा मनुष्य के श्वसनांगों के नाम लिखें।

उत्तर : स्थलीय कीट श्वसन अंग — श्वासनली 

          मनुष्य के श्वसन अंग—  फेफड़े


17. स्थलीय कीटों में पाए जानेवाले श्वसन का प्रकार क्या कहलाता है?

उत्तर : स्थलीय कीटों में पाया जाने वाला श्वसन ट्रैकियल श्वसन कहलाता है।


18. वर्टिब्रेटा के दो ऐसे वर्गों के नाम लिखें जिनमें श्वसन केवल फेफड़े से होता है।

उत्तर : वर्टिब्रेटा के दो ऐसे वर्ग जिनमें श्वसन केवल फेफड़े द्वारा होता है निम्न है 

(i) एवीज 

( ii) मैमिलिया


19. मनुष्य में श्वसन क्रिया में प्रयुक्त संपूर्ण अंगों के नाम लिखें।

उत्तर : मनुष्य में श्वसन क्रिया में प्रयुक्त अंगों के नाम निम्न है 

(i) नासिक छिद्र 

(ii) स्वरयंत्र या लैरिंक्स

(iii) श्वासनली या ट्रैकिया 

(iv) फेफड़ा


class 10th biology bharti bhawan chapter 2 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न


20. फेफड़ों द्वारा श्वसन किन दो क्रियाओं से पूर्ण होता है?

उत्तर : श्वसन दो क्रियाएं — प्रश्वास तथा उच्छवास है 


21. पचे हुए भोज्य पदार्थ से ऊर्जा का उत्पादन किस क्रिया से होता है?

उत्तर : पचे हुए भोज्य पदार्थ से ऊर्जा का उत्पादन मुख्यतः श्वसन क्रिया से होता है।


22. यीस्ट में पायरुवेट से इथेनॉल किस क्रिया द्वारा बनता है?

उत्तर : यीस्ट में पायरुवेट से इथेनॉल किण्वन क्रिया द्वारा बनता है 


23. ज्यादा चलने के बाद हमारी मांसपेशियों में ऐंठन (cramp) किस यौगिक के निर्माण से होता है?

उत्तर : ऑक्सीजन के अभाव में हमारी पेशियों में पायरुवेट से लैक्टिक अम्ल का निर्माण होता है। हमारी पेशी कोशिकाओं में अधिक मात्रा में लैक्टिक अम्ल के संचय से दर्द होने लगता है। बहुत ज्यादा चलने या दौड़ने के बाद हमारी मांसपेशियों में इसी कारण ऐंठन (cramp) या तकलीफ होती है


24. श्वसन के प्रथम चरण में बने पायरुवेट का पूर्ण ऑक्सीकरण कहाँ होता है?

उत्तर : श्वसन के प्रथम चरण में बने पायरुवेट का पूर्ण ऑक्सीकरण माइटोकॉन्ड्रिया के मैट्रिक्स में होता है।


25. ग्रसनी कंठद्वार के नीचे कहाँ खुलती है?

उत्तर : ग्रसनी कंठद्वार के ठीक नीचे स्वरयंत्र या लैरिंक्स में खुलती है 


26. प्रत्येक श्वसनी फेफड़े में प्रवेश कर विभाजित होने के बाद क्या बनाती है?

उत्तर : प्रत्येक श्वासनी फेफड़ा में प्रवेश कर श्वासनिकाओं विभाजित हो जाता है । 


27. मनुष्य के शरीर में फेफड़ा कहाँ अवस्थित रहता है?

उत्तर : फेफड़े मनुष्य की वक्षगुहा में स्थित होते हैं



28. वक्षगुहा के पश्चभाग में अवस्थित एक गुंबद के आकार की संरचना को क्या कहते हैं?

उत्तर : वक्षगुहा के पश्चभाग में एक गुंबद के आकार का डायाफ्राम होता है


29. हीमोग्लोबिन कहाँ अवस्थित रहता है?

उत्तर : हिमोग्लोबिन लाल रुधिर कोशिकाओं (RBC) पर अवस्थित रहता रहता है । 


30. रक्त से फेफड़े में आया कार्बन डाईऑक्साइड का बची हवा के साथ निकलने की क्रिया को क्या कहते है ? 

उत्तर : रक्त से फेफड़े में आया कार्बन डाईऑक्साइड का बची हवा के साथ निकलने की क्रिया को उच्छावास कहते है 




• Bharati Bhawan All Subject Solution In Hindi Pdf Download —  Download 


सभी बुक्स के फ्री सॉल्यूशन के लिए हमारे WhatsApp Group ज्वाइन करें — WhatsApp Group 


Post a Comment

0 Comments