Bharti Bhawan Class 10th Biology Chapter 2 questions Answer | लघु ऊतरीय प्रश्न

 

Bharti Bhawan Class 10th Biology Chapter 2 questions Answer | लघु ऊतरीय प्रश्न 


1. सजीवों के लिए क्यों अनिवार्य है?

उत्तर : श्वसन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिससे सजीव अपनी आवश्यक ऊर्जा प्राप्त करते हैं। श्वसन में सजीव भोजन को ऑक्सीजन की सहायता से तोड़ते हैं, जिससे ऊर्जा, कार्बन डाइऑक्साइड और पानी उत्पन्न होते हैं।

इस ऊर्जा का उपयोग सजीव विभिन्न कार्यों के लिए करते हैं, 

जैसे:

(i) . शारीरिक क्रियाओं के लिए ऊर्जा प्रदान करना में —

जैसे :— चलना, दौड़ना, सोचने और शरीर के अंगों के कार्य संचालन के लिए।

(ii) . कोशिकाओं का निर्माण और मरम्मत करना में :— 

जैसे : — शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत और नई कोशिकाओं के निर्माण में।

(iii). जीवित रहने की प्रक्रियाएं में 

(iv) . विकास और प्रजनन में 


2. श्वसन की परिभाषा लिखें।

उत्तर : श्वसन वैसी क्रियाओं के सम्मिलित रूप को कहते हैं जिसमें बाहरी वातावरण से ऑक्सीजन ग्रहण कर शरीर की कोशिकाओ में पहुँचाया जाता है जहाँ इसका उपयोग कोशिकीय ईंधन (ग्लूकोस) का ऑक्सीकरण कई चरणों में विशिष्ट एंजाइमो की उपस्थिति में करके जैव ऊर्जा (ATP) का उत्पादन किया जाता है तथा इस क्रिया से उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड को फिर कोशिकाओं से शरीर के बाहर निकाल दिया जाता है।


bharti bhawan class 10 biology  question answer


3. संपूर्ण श्वसन की प्रक्रिया को समीकरण से दर्शाएँ।

उत्तर : 


4. ग्लूकोस के आंशिक ऑक्सीकरण से किन-किन यौगिकों का निर्माण होता है?

उत्तर : ग्लूकोज के आंशिक ऑक्सीकरण से निम्नलिखित यौगिकों का निर्माण होता है:

(i) पाइरुविक अम्ल :— 

यह ग्लाइकोलिसिस प्रक्रिया का अंतिम उत्पाद होता है, जो कोशिका के साइटोप्लाज्म में बनता है।

( ii) लैक्टिक अम्ल :— 

ऑक्सीजन के अभाव में हमारी पेशियों में पायरुवेट से लैक्टिक अम्ल का निर्माण होता है।

( iii) एथेनॉल और कार्बन डाइऑक्साइड : 

पायरुवेट ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में इथेनॉल एवं कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है। यह क्रिया किण्वन कहलाती है जो यीस्ट में होता है।


5. लगातार दौड़ने से व्यक्ति की पेशियों में दर्द क्यों होता है?

उत्तर : जब व्यक्ति लगातार दौड़ता है, तो शरीर की मांसपेशियों को पर्याप्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है प्रारंभ में यह ऊर्जा वायवीय श्वसन के माध्यम से मिलती है, जिसमें ऑक्सीजन का उपयोग होता है। लेकिन लंबे समय तक दौड़ने से ऑक्सीजन की आपूर्ति मांसपेशियों की मांग को पूरा नहीं कर पाती है । ऑक्सीजन की कमी में मांसपेशियों में ग्लूकोज का आंशिक ऑक्सीकरण होता है, जिसे अवायवीय श्वसन कहते हैं। इस प्रक्रिया में लैक्टिक अम्ल बनता है, जो मांसपेशियों में जमा हो जाता है। लैक्टिक अम्ल के कारण मांसपेशियों के ऊतकों में जलन और सूजन उत्पन्न होती है , जिससे दर्द और थकान महसूस होती है। 


6. किण्वन किस प्रकार का श्वसन है? यह कहाँ होता है?

उत्तर : किण्वन एक प्रकार का अवायवीय श्वसन है, जिसमें ऊर्जा का उत्पादन ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होता है। इस प्रक्रिया में कार्बनिक यौगिक ग्लूकोज का आंशिक अपघटन होता है और ऊर्जा (ATP) उत्पन्न होती है। यह क्रिया यीस्ट में होता है 


bharti bhawan class 10 biology question answer in Hindi 


7. श्वासनली या ट्रैकिया क्या है?

उत्तर : ट्रैकिया करीब 11 cm लंबी नली है जिसका व्यास लगभग 16 mm का होता है। ट्रैकिया की पतली दीवार को मजबूती प्रदान करने के लिए बहुत-से उपास्थि के बने अपूर्ण वलय क्रम से इसकी पूरी लंबाई में सजे होते हैं। ये वलय ट्रैकिया से हवा के बाहर निकलते समय उसे पिचकने से रोकते हैं। नीचे की ओर ट्रैकिया वक्षगुहा में पहुँचती है जहाँ यह विभाजित होकर दो श्वासनीयों में बँट जाती है। श्वसनियों में भी ट्रैकिया की तरह उपास्थीय वलय होते हैं। प्रत्येक श्वसनी या ब्रौकस फेफड़े में प्रवेश कर तुरंत श्वासनीकाओं में विभाजित हो जाती है।


8. मछलियों में गिल्स कहाँ अवस्थित होते हैं?

उत्तर : प्रत्येक मछली में गिल्स दो समूहों में पाए जाते हैं। गिल्स के प्रत्येक समूह सिर के पार्श्व भाग में आँख के ठीक पीछे स्थित होते हैं। प्रत्येक समूह में कई गिल्स आगे से पीछे की ओर श्रृंखलाबद्ध तरीके से व्यवस्थित होते हैं। हर गिल एक चपटी थैली में स्थित होता है जिसे गिल्स कोष्ठ कहते हैं। गिल कोष्ठ एक ओर आहारनाल की ग्रसनी या फैरिक्स में खुलता है तथा दूसरी ओर शरीर के बाहर खुलता है। प्रत्येक गिल कोष्ठ में कई गिल पटलिकाएँ होती हैं।


9. मानव शरीर की कौन-कौन-सी संरचनाएँ श्वसन अंगों का निर्माण करती हैं?

उत्तर : मनुष्य में नासिका छिद्र , स्वरयंत्र या लैरिक्स , श्वासनली या ट्रेकिया तथा फेफडा मिलकर श्वसन अंग का निर्माण करती है 


10. श्वासोच्छ्वास क्या है?

उत्तर : श्वसन की दोनों अवस्थाएं प्रश्वास तथा उच्छावास मिलकर श्वासोच्छवास कहलाती है 



bharti bhawan class 10 biology Solution in Hindi


Important link 


        ➤  Bharti Bhawan Biology Question Answer 


Chapter 2 Very Short Type Questions








Post a Comment

0 Comments