Bharti Bhawan Class 10 Biology Chapter 6 Questions Answer | अति लघु उत्तरीय प्रश्र

 



Bharti Bhawan Class 10 Biology Chapter 6 Questions Answer | अति लघु उत्तरीय प्रश्र | जनन | Reproduction 


भारती भवन जीवविज्ञान कक्षा 10 अध्याय - 6 जनन


 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न


1. जनन किसे कहते हैं?

उत्तर : 

जनन

 ➥  जीव जिस प्रक्रम द्वारा अपनी संख्या में वृद्धि करते हैं, उसे जनन कहते हैं।


2. जनन कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर : जीवों में जनन मुख्यत: दो प्रकार के होते है 

              (i)  अलैंगिक जनन

              (ii)  लैंगिक जनन


3. अलैंगिक जनन की दो मुख्य विधियों के नाम लिखें।

उत्तर : अलैंगिक जनन की दो मुख्य विधियों निम्लिखित है 

               (i)  विखंडन

               (ii) मुकुलन


4. दो पादपों के नाम लिखें जिनमें कायिक प्रवर्धन होता है।

उत्तर : अंगूर तथा गुलाब के पौधे में कायिक प्रवर्धन होता है 


5. किसी एक पौधे का नाम लिखें जिसमें पत्तियों द्वारा कायिक प्रवर्धन होता है।

उत्तर : ब्रॉयोफिलम में पत्तियों द्वारा कायिक प्रवर्धन होता है।


6. कायिक प्रवर्धन में वांछित गुणों का परिरक्षण क्यों होता है?

उत्तर : कायिक प्रवर्धन एक प्रकार अलैंगिक जनन है, जिसमें नया पौधा मूल पौधे के समान होता है। इसमें आनुवंशिक पदार्थ (DNA) बिना किसी परिवर्तन के अगली पीढ़ी में जाता है। अतः कायिक प्रवर्धन में वांछित गुणों का परिरक्षण होता है?


7. DNA प्रतिकृति का जनन में क्या महत्त्व है?

उत्तर : DNA प्रतिकृति का जनन में महत्त्व :

 ➥  DNA प्रतिकृति जनन की प्रक्रिया में अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि विभाजन के बाद बनने वाली संतति कोशिकाओं को आनुवंशिक पदार्थ की एक समान प्रति प्राप्त हो। 


8. जीवों में होनेवाली विभिन्नता का क्या लाभ है?

उत्तर : जीवों में होने वाली विभिन्नता के लाभ:

(i) पर्यावरणीय अनुकूलन  :

➥   जब वातावरण में परिवर्तन होता है (जैसे तापमान में गिरावट या जल स्तर में बदलाव), तो कुछ जीव अपने में अनुकूलन करके जीवित रह सकते हैं, जिससे उनकी जाति का अस्तित्व बना रहता है।

(ii) क्रमागत विकास में सहायता : 

 ➥  विभिन्नताओं के धीरे-धीरे एकत्र होने से नई जातियों का विकास संभव होता है, जिससे जीव अधिक अनुकूलित और मजबूत बनते हैं।


9. पुंकेसर के भागों के नाम लिखें।

उत्तर : प्रत्येक पुंकेसर के दो मुख्य भाग होते हैं

 (I) तंतु (filament)

(ii) परागकोश (anther)


10. अंडाशय के अंदर क्या पाए जाते हैं?

उत्तर : अंडाशय के भीतर बीजांड रहते हैं


11. कीटों की भूमिका किस प्रकार के परागण में होती है

उत्तर : पर-परागण में 


12. अगर नर या मादा अंगों में किसी एक का अभाव हो, तो ऐसे जीव क्या कहलाते हैं?

उत्तर : अगर किसी जीव में केवल नर या मादा प्रजनन अंगों में से किसी एक का ही अभाव हो, तो ऐसे जीव एकलिंगी जीव कहलाते हैं


13. दो ऐसे जंतुओं के नाम लिखें जिनमें अलैंगिक प्रजनन होते हैं।

उत्तर : (i) पैरामीशियम 

          (ii) अमीबा 


14. पुरुष में वृषण त्वचा की बनी जिस थैली जैसी रचना में स्थित होते हैं, वह क्या कहलाती है?

उत्तर : पुरुष में वृषण पेशियों से बनी एक थैली में स्थित होते हैं। इस थैली को वृषणकोष कहते हैं।


15. अंडाणुओं का अंडाशय से बाहर निकलने की क्रिया क्या कहलाती है?

उत्तर : अंडाणुओं के अंडाशय से बाहर निकलने की क्रिया को अंडोत्सर्ग (Ovulation) कहा जाता है।


16. मनुष्य अंडाणुओं का शुक्राणुओं द्वारा निषेचन स्त्री के किस जननांग में होता है?

उत्तर : मनुष्य में अंडाणुओं का शुक्राणुओं द्वारा निषेचन स्त्री के फैलोपियन ट्यूब में होता है।


17. स्त्रियों में यौवनारंभ या प्यूबर्टी सामान्यतः किस आयु में होता है?

उत्तर : स्त्रियों में यौवनारंभ या प्यूबर्टी सामान्यतः 12 वर्ष की आयु में शुरू होता है?


18. स्त्रियों में लैंगिक चक्र कितने दिनों में पूर्ण होता है?

उत्तर : स्त्रियों में लैंगिक चक्र 28 दिनों में पूर्ण होता है?


19. कॉर्पस ल्यूटियम से स्स्रावित होनेवाला हॉर्मोन क्या कहलाता है?

उत्तर : कॉर्पस ल्यूटियम एक अंतःस्त्रावी ग्रंथि है। यह प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन स्रावित करता है 


20. किन्हीं दो यांत्रिक विधियों के नाम लिखें जो जनसंख्या-नियंत्रण में सहायक हों।

जनसंख्या नियंत्रण के यांत्रिक विधि :— 

(i) कंडोम

(ii) डायाफ्राम


21. बैक्टीरिया के द्वारा होनेवाले दो लैंगिक जनन संचारित रोगों के नाम लिखें।

उत्तर : बैक्टीरिया-जनित रोग :— 

(i) गोनोरिया 

(ii) सिफलिस

(iii) यूरेशचाइटिस 

(iv) सर्विसाइटिस 


22. जीवों में आनुवंशिक गुणों का वाहक क्या है?

उत्तर : जीवों में आनुवंशिक गुणों का वाहक DNA होता है।


23. किस प्रकार के जनन में शुक्राणु एवं अंडाणु का निर्माण नहीं होता है?

उत्तर : अलैंगिक जनन में शुक्राणु एवं अंडाणु का निर्माण नहीं होता है।


24. पुटी या सिस्ट का निर्माण किस प्रकार के विभाजन में होता है?

उत्तर : बहुखंडन या बहुविभाजन पुटी या सिस्ट का निर्माण होता है 


25. प्लेनेरिया में जनन मुख्यतः किस विधि से होता है?

उत्तर : प्लेनेरिया में जनन मुख्यतः पुनर्जनन की विधि से होता है।


26. कवकों में अलैंगिक जनन की मुख्य विधि क्या है?

 उत्तर : कवकों में अलैंगिक जनन की मुख्य विधि बीजाणु जनन है।


27. ऊतक संवर्धन किस प्रकार के जनन का उदाहरण है?

उत्तर : ऊतक संवर्धन अलैंगिक जनन का उदाहरण है।


28. पुरुष का सबसे प्रमुख जनन अंग क्या है?

उत्तर : वृषण पुरुष का सबसे प्रमुख जनन अंग है


29. मूत्राशय के आधार पर स्थित एक छोटी, लगभग गोलाकार ग्रंथि को क्या कहते हैं?

उत्तर : पुर:स्थ ग्रंथि 


30. प्रत्येक स्त्री में कितना अंडाशय पाया जाता है?

उत्तर : प्रत्येक स्त्री में दो अंडाशय पाए जाते हैं।


31. अंडाणु किस नलिका के द्वारा गर्भाशय में पहुँचते हैं?

उत्तर: अंडाणु फैलोपियन नलिका के द्वारा गर्भाशय में पहुँचते हैं।


32. गर्भाशय के निचले सँकरे भाग को क्या कहते हैं?

उत्तर : गर्भाशय के निचले संकरे भाग को गर्भाशय ग्रीवा कहते हैं।


33. कॉपर्स ल्यूटियम किस प्रकार की ग्रंथि है?

उत्तर : कॉपर्स ल्यूटियम एक अस्थायी अंतःस्रावी ग्रंथि है।


34. प्रोजेस्टेरॉन हॉर्मोन कहाँ से स्स्रावित होता है?

उत्तर : प्रोजेस्टेरॉन हॉर्मोन मुख्य रूप से कॉपर्स ल्यूटियम से स्स्रावित होता है?


35. स्त्रियों के मूत्रजनन नलिकाओं में एक प्रकार के प्रोटोजोआ से होनेवाले संक्रमण को क्या कहते हैं?

उत्तर : स्त्रियों के मूत्रजनन नलिकाओं में एक प्रकार के प्रोटोजोआ के संक्रमण से होनेवाला रोग ट्राइकोमोनिएसिस है।

Important Link  

हमारे स्टडी ग्रुप से जुड़ें

Notes, Solutions, PDF, और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें।

📱 Join WhatsApp Group

📢 Join Telegram Group

Post a Comment

2 Comments