Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 8 Questions Answer | अतिलघु उत्तरीय प्रश्र

 

Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 8 Questions Answer

Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 8 Questions Answer | अतिलघु उत्तरीय प्रश्र | हमारा पर्यावरण | Our Environment |


भारती भवन जीवविज्ञान कक्षा 10 अध्याय - 8 ; हमारा पर्यावरण |


1. पर्यावरण किसे कहते हैं?

उत्तर : पर्यावरण या वातावरण :– 

  ➥  किसी जीव के चारों ओर फैली हुई भौतिक या अजैव और जैव कारकों से निर्मित दुनिया जिसमे वह निवास करता है एवं जिससे वह प्रभावित होता है, उसे उसका पर्यावरण या वातावरण कहा जाता है । 

जैसे :— पौधे, जानवर एवं अन्य मानव किसी मनुष्य के पर्यावरण का जैविक हिस्सा है


2. पारिस्थितिक तंत्र क्या है?

उत्तर : पारिस्थितिक तंत्र या पारितंत्र :— 

  ➥  जीवमंडल के विभिन्न घटक तथा उसके बीच ऊर्जा और पदार्थ का आदान-प्रदान, सभी एक साथ मिलकर पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करते हैं। पारिस्थितिक तंत्र जीवमंडल की एक स्वपोषित संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई होती है।


3. पारिस्थितिक तंत्र के किन्हीं दो जैव घटकों के नाम लिखें।

उत्तर : पारिस्थितिक तंत्र के दो जैव घटक हैं:

(i) उत्पादक

(ii) उपभोक्ता 


4. पारिस्थितिक तंत्र के किन्हीं तीन अजैव घटकों के नाम लिखें।

उत्तर : पारिस्थितिक तंत्र के किन्हीं तीन अजैव घटकों के नाम है

(i) मृदा 

(ii) जल

(iii) वायु


5. कृत्रिम पारिस्थितिक तंत्र का कोई दो उदाहरण दें।

उत्तर : कृत्रिम पारिस्थितिक तंत्र के दो उदाहरण हैं:

(i) बगीचा 

(ii) कृषि क्षेत्र


6. मैदानी पारिस्थितिक तंत्र के आहार श्रृंखला को नामों से दर्शाएँ।

मैदानी पारिस्थितिक तंत्र की आहार श्रृंखला

घास → टिड्डा → मेंढक → साँप → गिद्ध


7. उत्पादक किसे कहते हैं?

उत्तर : उत्पादक : - 

  ➥  वे हरे पेड़-पौधे जो प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया से सूर्य के प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में अकार्बनिक पदार्थों से कार्बनिक पदार्थ का निर्माण कर सकते हैं, उन्हें उत्पादक कहते हैं।


8. एक आहार श्रृंखला का प्रथम पोषी स्तर क्या है?

उत्तर : आहार श्रृंखला में कई स्तर होते हैं तथा हर स्तर पर ऊर्जा का स्थानांतरण होता है। आहार श्रृंखला के इन्हीं स्तरों को पोषी स्तर कहते हैं। आहार श्रृंखला के उत्पादक प्रथम पोषी स्तर है। 


9. कोई दो जैव अनिम्नीकरणीय अपशिष्टों के नाम लिखें।

उत्तर : कोई दो जैव अनिम्नीकरणीय अपशिष्टों के नाम निम्न है 

(i)प्लास्टिक

(ii) आर्सेनिक


10. निम्नलिखित में कौन-कौन जैव निम्नीकरणीय हैं? 
कागज, DDT, गोबर, प्लैस्टिक की थैली, सब्जी के छिलके

उत्तर : कागज, गोबर, सब्जी के छिलके


11. किस कारण से कुछ पदार्थ जैव निम्नीकरणीय होते हैं तथा कुछ जैव अनिम्नीकरणीय ?

उत्तर : जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट :— 

    ➥ ऐसे अवांछित पदार्थ, जिन्हें जैविक अपघटन के द्वारा पुनः उपयोग में आनेवाले पदार्थों में बदल दिया जाता है, जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट कहलाते हैं।

जैसे : कृषि द्वारा उत्पन्न अपशिष्ट, कागज, कपास से निर्मित कपड़े, जंतुओं और पेड़-पौधों के मृत शरीर, साधारण घरेलू अपशिष्ट पदार्थ


जैव अनिम्नीकरणीय अपशिष्ट :– 

   ➥  प्रदूषण के ऐसे कारक जिनका जैविक अपघटन नहीं हो पाता है तथा जो अपने स्वरूप को हमेशा बनाए रखते हैं, अर्थात प्राकृतिक विधियों द्वारा नष्ट नहीं होते हैं, जैव अनिम्नीकरणीय अपशिष्ट कहलाते हैं।

जैसे : प्लास्टिक, आर्सेनिक, एल्युमिनियम, रेडियोधर्मी, DDT आदि


12. ओजोन स्तर का क्या महत्त्व है?

उत्तर : ओजोन स्तर का महत्त्व : 

(i) सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों को अवशोषित करता है, जिससे वे पृथ्वी की सतह तक नहीं पहुँच पातीं।

(ii) यह मानव, पशु, पौधों और समुद्री जीवन को UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।

(iii) UV किरणें त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद और प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकती हैं; ओजोन परत इन खतरों से रक्षा करती है।

(iv) यह पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।


13. CFC का पूरा नाम लिखिए।

उत्तर : CFC — क्लोरोफ्लोरोकार्बन | 


14. एक रासायनिक यौगिक का नाम लिखें जिससे ओजोन स्तर का अवक्षय होता है।

उत्तर : क्लोरोफ्लोरोकार्बन


15. पराबैंगनी विकिरणों से मनुष्य में कौन-सी बीमारी होती है?

उत्तर : पराबैंगनी (UV) विकिरणों से मनुष्य में मुख्य रूप से त्वचा कैंसर हो सकता है।


16. जीवमंडल की एक स्वपोषित संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई क्या होती है?

उत्तर : जीवमंडल की एक स्वपोषित संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई को पारिस्थितिक तंत्र कहते हैं।


17. समुद्र किस प्रकार का पारिस्थितिक तंत्र है?

उत्तर : समुद्र का पारिस्थितिक तंत्र

शैवाल छोटे जंतु → छोटी मछली → बड़ी मछली → मांसाहारी पक्षी


18. अपने पोषण के लिए उत्पादकों पर पूर्णरूपेण निर्भर रहनेवाले जीवों को क्या कहते हैं?

उत्तर : अपने पोषण के लिए उत्पादकों पर पूर्णरूपेण निर्भर रहनेवाले जीवों को उपभोक्ता कहते हैं।


19. वैसे जीव, जो पौधे जंतु दोनों खाते हैं, को क्या कहते हैं

उत्तर : वैसे जीव जो पौधे और जंतु दोनों खाते हैं, उन्हें सर्वाहारी कहा जाता है।

जैसे : मनुष्य, भालू, कौआ आदि।


20. जीवाणु और कवक जैसे सूक्ष्मजीव को क्या कह सकते हैं?

उत्तर : जीवाणु और कवक जैसे सूक्ष्मजीवों को अपघटक कहा जाता है।


21. एक जलीय पारिस्थितिक तंत्र में उत्पादक का कार्य कौन करता है?

उत्तर : एक जलीय पारिस्थितिक तंत्र में उत्पादक का कार्य शैवाल करते हैं।


22. पृथ्वी तक पहुँचनेवाली सौर ऊर्जा का कितना भाग उत्पादक ग्रहण कर रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है?

उत्तर : पृथ्वी तक पहुँचने वाली कुल सौर ऊर्जा का केवल 1% से भी कम भाग उत्पादक ग्रहण कर उसे रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं।


23. आहार श्रृंखला के प्रत्येक पोषी स्तर पर कुल ऊर्जा का कितना हिस्सा अगले पोषी स्तर में स्थानांतरित होता है?

उत्तर : आहार श्रृंखला के प्रत्येक पोषी स्तर पर कुल ऊर्जा का केवल लगभग 10% हिस्सा ही अगले पोषी स्तर में स्थानांतरित होता है।


24. जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थों की मात्रा का पहले पोषी स्तर से अगले पोषी स्तर में क्रमशः होनेवाली वृद्धि को क्या कहते हैं?

उत्तर : जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थों की मात्रा का पहले पोषी स्तर से अगले पोषी स्तर में क्रमशः होनेवाली वृद्धि को जैव आवर्धन या जैव वृद्धिवर्धन कहते हैं।


25. रेडियोधर्मी पदार्थ किस प्रकार के अपशिष्ट है?

उत्तर : रेडियोधर्मी जैव अनिम्नीकरणीय अपशिष्ट है 


26. अगर विभिन्न पोषी स्तर के जीवों की संख्या का अवलोकन किया जाए तो किस प्रकार की आकृति बनती है?

उत्तर : अगर विभिन्न पोषी स्तरों के जीवों की संख्या का अवलोकन किया जाए, तो एक पिरामिड की आकृति बनती है। इसे आहार पिरामिड या संख्या पिरामिड कहते हैं।


27. कागज और कपास से निर्मित कपड़े किस प्रकार के अपशिष्ट हैं?

उत्तर : कागज और कपास से निर्मित कपड़े जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट होते हैं।


28. धरती पर स्थित सभी जंतुओं को किस श्रेणी में रखा जाता है?

उत्तर : धरती पर स्थित सभी जंतुओं को उपभोक्ता की श्रेणी में रखा जाता है।


29. तिलचट्टा एवं मनुष्य किस प्रकार का जीव है?

उत्तर : तिलचट्टा एवं मनुष्य दोनों ही सर्वाहारी जीव हैं।


30. आहार श्रृंखलाओं के जाल को क्या कहते हैं?

उत्तर: आहार श्रृंखलाओं के जाल को आहार जाल कहा जाता है।


31. अधिकतम ऊर्जा किस स्तर पर संचित रहती है?

उत्तर : अधिकतम ऊर्जा आहार श्रृंखला में प्रथम पोषी स्तर यानी उत्पादकों में संचित रहती है।


32. आहार श्रृंखला में मनुष्य का क्या स्थान है?

उत्तर : आहार श्रृंखला में मनुष्य का स्थान तृतीय या चतुर्थ पोषी स्तर होता है।


33. हमारे खाद्य-पदार्थों में हानिकारक रसायनों का जमाव किस क्रिया द्वारा होता है?

उत्तर : हमारे खाद्य-पदार्थों में हानिकारक रसायनों का जमाव जैव आवर्धन या जैव वृद्धिवर्धन की क्रिया द्वारा होता है।


34. किस क्षेत्र के ऊपर ओजोन स्तर में आई कमी को सामान्यतः ओजोन छिद्र की संज्ञा दी जाती है?

उत्तर : अंटार्कटिका क्षेत्र के ऊपर ओजोन स्तर में आई कमी को सामान्यतः ओजोन छिद्र की संज्ञा दी जाती है।


35. ऐरोसोल के उपयोग से वायुमंडल एवं जीवमंडल सम्मिलित रूप से किसका निर्माण करते हैं?

उत्तर : ऐरोसोल के उपयोग से वायुमंडल और जीवमंडल सम्मिलित रूप से जैवमंडल का निर्माण करते हैं।


36. जलमंडल, स्थलमंडल, वायुमंडल एवं जीवमंडल सम्मिलित रूप से किसका निर्माण करते हैं?

उत्तर : जलमंडल, स्थलमंडल, वायुमंडल एवं जीवमंडल सम्मिलित रूप से पारिस्थितिक तंत्र निर्माण करते हैं?


37. उपभोक्ता को कितने श्रेणियों में बाँटा जा सकता है?

उत्तर : उपभोक्ताओं को तीन श्रेणियों में बाँटा जा सकता है।

(i) प्राथमिक उपभोक्ता

(ii) द्वितीयक उपभोक्ता

(iii) तृतीयक उपभोक्ता


38. वन-पारिस्थितिक तंत्र में घास का पोषी स्तर क्या होता है?

उत्तर: वन-पारिस्थितिक तंत्र में घास का पोषी स्तर प्रथम होता है?


39. एक वन-पारिस्थितिक तंत्र में चिड़ियों का क्या स्थान है?

उत्तर : एक वन-पारिस्थितिक तंत्र में चिड़ियों का स्थान तृतीय पोषी स्तर है


40. एक मैदानी पारिस्थितिक तंत्र के आहार श्रृंखला में गिद्ध कहाँ आते हैं?

उत्तर : चतुर्थ पोषी स्तर 


41. क्या ऊर्जा का स्थानांतरण उपभोक्ता से उत्पादक की ओर हो सकता है?

उत्तर: नहीं, ऊर्जा का स्थानांतरण उपभोक्ता से उत्पादक की ओर नहीं हो सकता है। 


42. CFC के टूटने से किस गैस की उत्पत्ति होती है जो ओजोन से प्रतिक्रिया करता है?

उत्तर : CFC (क्लोरोफ्लोरोकार्बन) के टूटने से क्लोरीन गैस की उत्पत्ति होती है, जो ओजोन (O₃) से प्रतिक्रिया करता है।


Important links 


• Bharati bhawan Class 10 Biology All Chapter Solution In Hindi 


• Bharati Bhawan All Subject Solution In Hindi Pdf Download —  Download 


सभी बुक्स के फ्री सॉल्यूशन के लिए हमारे WhatsApp Group ज्वाइन करें — WhatsApp Group 










Post a Comment

0 Comments