Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 3 Questions Answer | लघु उत्तरीय प्रश्र | परिवहन | Transportation| pdf Download |
भारती भवन जीवविज्ञान कक्षा 10 अध्याय - 3 ; परिवहन
1. जीवों में पदार्थों के परिवहन की परिभाषा लिखें।
उत्तर : उपयोगी पदार्थो का उनके मूल स्रोतों से शरीर को प्रत्येक कोशिका तक पहुंचने तथा अनुपयोगी और हानिकारक पदार्थों को कोशिकाओं से निकालकर गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की क्रिया को पदार्थों का परिवहन कहते हैं।
2. पौधों में जाइलम-वाहिनियों में जल का स्थानांतरण किस प्रकार होता है?
उत्तर : पौधों में जाइलम-वाहिनियों के माध्यम से जल का स्थानांतरण एक जटिल प्रक्रिया है, जिसे "जल परिवहन" कहा जाता है।
जाइलम वाहिनियों में जल का ऊपर की ओर परिवहन निम्नलिखित प्रक्रियाओं से होता है:
(i) जड़ दबाव :
➤ पौधे मृदा से जल का अवशोषण मुख्यतः अपने मूलरोमों के द्वारा करते हैं। कोशिका में कोशिकारस का परासरण-दाब भूमिजल के दाब से अधिक होने से जल विसरण द्वारा मूलरोम की कोशिकाओं में प्रवेश कर जाता है।
(iii) वाष्पोत्सर्जन :
➤ पत्तियों की सतह पर मौजूद स्टोमेटा (रंध्र) से जल का वाष्पोत्सर्जन होता है। इससे जाइलम में एक खिंचाव उत्पन्न होता है, जो जल को जड़ों से पत्तियों तक खींचता है।
3. मूलरोम की कोशिकाओं में जल कैसे पहुँचता है?
उत्तर : पौधे मृदा से जल का अवशोषण मुख्यतः अपने मूलरोमों के द्वारा करते हैं। कोशिका में कोशिकारस का परासरण-दाब भूमिजल के दाब से अधिक होने से जल विसरण द्वारा मूलरोम की कोशिकाओं में प्रवेश कर जाता है।
4. वाष्पोत्सर्जन क्रिया का पौधों के लिए क्या महत्त्व है?
उत्तर : वाष्पोत्सर्जन का महत्त्व :—
➤ पौधे के मूल से चोटी तक लगातार जल की धारा वाष्पोत्सर्जन के द्वारा ही प्रवाहित होती है। यह खनिज अवशोषण एवं परिवहन में भी सहायता करता है। इसके अलावा यह पौधों में तापक्रम-संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है।
5. एकदिशीय एवं द्विदिशीय स्थानांतरण में क्या अंतर है?
उत्तर : एकदिशीय एवं द्विदिशीय स्थानांतरण में निम्लिखित अंतर है
6. लाल रक्त कोशिकाएँ ऑक्सीजनवाहक हैं। कैसे?
उत्तर : लाल रक्त कोशिका में एक विशेष प्रकार का प्रोटीन वर्णक 'हीमोग्लोबिन पाया जाता है। हीमोग्लोबिन के एक अणु की क्षमता ऑक्सीजन के चार अणुओं से संयोजन की होती है। इसके इसी विलक्षण गुण के कारण इसे ऑक्सीजन का वाहक भी कहते है ! हीमोग्लोबिन श्वसन के द्वारा लिए गए ऑक्सीजन से संयोग कर एक अस्थायी यौगिक ऑक्सीहीमोग्लोबिन बनाता है तथा इसी रूप में रक्त परिवहन के द्वारा यह शरीर के संपूर्ण भाग में पहुँचता है। शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीहीमोग्लोबिन का वियोजन ऑक्सीजन और हीमोग्लोबिन में हो जाता है।
7. श्वेत रक्त कोशिकाएँ लाल रक्त कोशिकाओं से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर : श्वेत रक्त कोशिकाएँ, लाल रक्त कोशिकाओं निम्लिखित प्रकार से भिन्न है
8. रक्त पट्टिकाणु का क्या महत्त्व है?
उत्तर : - रक्त पट्टिकाणु रक्त के थक्का बनने में सहायक होते हैं।
9. धमनी और शिरा में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर : धमनी और शिरा में निम्नलिखित अंतर है ?
10. रक्त के द्विगुण परिवहन का क्या अर्थ है?
उत्तर : द्विगुण परिवहन के समय रक्त दो बार हृदय से गुजरता है। अशुद्ध रक्त दायें निलय से फेफड़ों में जाता है और शुद्ध होकर बायें अलिंद के पास आता है। इसे पल्मोनरी परिसचरण कहते हैं। शुद्ध होने के बाद रक्त बायाँ निलय से पूरे शरीर में चला जाता है और फिर अशुद्ध होकर बायाँ अलिंद में प्रवेश कर जाता है। इसे सिस्टेमिक परिसंचरण कहते हैं।
Important links
• Bharati bhawan Class 10 Biology All Chapter Solution In Hindi
0 Comments