Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 7 Questions Answer | अतिलघु उत्तरीय प्रश्र

 

Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 7 Questions Answer

Bharati Bhawan Class 10 Biology Chapter 7 Questions Answer | अतिलघु उत्तरीय प्रश्र | अनुवांशिकता तथा जैव विकास | Heredity and Evolution


भारती भवन जीवविज्ञान कक्षा 10 अध्याय - 7 ; अनुवांशिकता तथा जैव विकास


1. कोशिका में जीन कहाँ अवस्थित होते हैं?

उत्तर : कोशिका में जीन केंद्रक के अंदर क्रोमोसोम पर अवस्थित होते हैं


2. विभिन्नता के दो मुख्य प्रकार कौन-कौन-से हैं?

उत्तर : विभिन्नताओं के दो प्रमुख प्रकार :— 

(i) जननिक

(ii) कायिक 


3. पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत होकर संचित होनेवाली विभिन्नता क्या कहलाती है?

उत्तर : पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत होकर संचित होने वाली विभिन्नता आनुवंशिक विभिन्नता या जननिक विभिन्नता कहलाती है।


4. ऐसे आनुवंशिक गुण या लक्षण जो स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, क्या कहलाते हैं?

उत्तर : ऐसे आनुवंशिक गुण या लक्षण जो स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, उसे लक्षणप्ररूप कहते है 


5. आनुवंशिकी का पिता कौन कहलाता है?

उत्तर : आनुवंशिकी का पिता ग्रेगोर मेंडल को कहा जाता है।


6. मेंडल ने अपने प्रयोग के लिए किस पौधे का चयन किया? उसका वैज्ञानिक नाम क्या है?

उत्तर : ग्रेगोर मेंडल ने अपने आनुवंशिक प्रयोगों के लिए मटर के पौधे का चयन किया था। इसका वैज्ञानिक नाम Pisum sativum है।


7. मेंडल के प्रयोग एकसंकर संकरण से प्राप्त जीनप्ररूपी अनुपात कितना है?

उत्तर : मेंडल के एकसंकर संकरण से प्राप्त जीनप्ररूपी अनुपात 1:2:1 होता है।


8. मेंडल का प्रथम नियम क्या कहलाता है?

उत्तर : मेंडल का प्रथम नियम पृथक्करण का नियम कहलाता है । 

9. आनुवंशिक विभिन्नता के दो मुख्य स्रोत कौन-कौन-से हैं?

उत्तर : आनुवंशिक विभिन्नता के दो मुख्य स्रोत निम्नलिखित हैं:

(i) उत्परिवर्तन 

(ii) आनुवंशिक पुनर्योग 


10. किसी जाति विशेष के एक समष्टि या आबादी में स्थित समस्त जीन क्या कहलाता है?

उत्तर : किसी जाति विशेष की एक समष्टि या आबादी में स्थित समस्त जीनों के समूह को जीन पूल कहा जाता है।


11. जीव की उत्पत्ति के ठीक पहले पृथ्वी का वातावरण अपचायक था या उपचायक?

उत्तर : जीवों की उत्पत्ति के ठीक पहले पृथ्वी का वातावरण अपचायक था।


12. उपार्जित लक्षणों के वंशागति द्वारा जैव विकास की व्याख्या किसने की थी?

उत्तर : उपार्जित लक्षणों के वंशागति द्वारा जैव विकास की व्याख्या लामार्क ने की थी।


13. प्राकृतिक चुनाव द्वारा प्राणियों के विकास का सिद्धांत किसने दिया था ?

उत्तर : प्राकृतिक चयन द्वारा प्राणियों के विकास का सिद्धांत चार्ल्स डार्विन ने दिया था।


14. जीवाश्म की आयु निर्धारण की एक वैज्ञानिक विधि का नाम बताएँ।

उत्तर : जीवाश्म की आयु ज्ञात करने का एक वैज्ञानिक तरीका रेडियोकार्बन काल-निर्धारण है। 


15. जीवों का वह गुण जो उसे अपने जनको अथवा अपनी ही जाति के अन्य सदस्यों के उसी गुण के मूल स्वरूप से भिन्नता दर्शाता है. क्या कहलाता है?

उत्तर : जीवों का वह गुण, जो उसे अपने जनकों या अपनी ही जाति के अन्य सदस्यों से भिन्न बनाता है, विभिन्नता कहलाता है।


16. जीवों के शरीर में होनेवाली वैसी विभित्रताएँ जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में वंशागत नहीं होती हैं, क्या कहलाती हैं?

उत्तर: जीवों के शरीर में होनेवाली वैसी विभित्रताएँ जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में वंशागत नहीं होती हैं, कायिक विभिन्नता कहलाती हैं?


17. मेंडल के आनुवंशिकी के प्रयोग में पीढ़ी के उन पौधों को जिनमें जनक पौधों के दोनों विपरीत गुण मौजूद थे, क्या कहा गया ?

उत्तर : मेंडल के आनुवंशिकी प्रयोग में पीढ़ी के उन पौधों को, जिनमें जनक पौधों के दोनों विपरीत गुण मौजूद थे, संकर कहा गया।


18. मेंडल के एकसंकर संकरण के प्रयोग के फलस्वरूप F2 पीढ़ी में उत्पन्न पौधों में लक्षणप्ररूपी अनुपात क्या था?

उत्तर : मेंडल के एकसंकर संकरण के प्रयोग के फलस्वरूप F₂ पीढ़ी में लक्षणप्ररूपी अनुपात 3:1 था।


19. मेंडल के द्वारा मटर के पौधों पर किए गए आनुवंशिकी के प्रयोग में बौनापन किस प्रकार का गुण था- प्रभावी या अप्रभावी ?

उत्तर : मेंडल के द्वारा मटर के पौधों पर किए गए आनुवंशिकी के प्रयोग में बौनापन एक अप्रभावी गुण था।


20. मनुष्य में पाए जानेवाले 23 जोड़े क्रोमोसोम में 22 जोड़े एक ही प्रकार के क्रोमोसोम क्या कहलाते हैं?

उत्तर : मनुष्य में 23 जोड़ा गुणसूत्र या क्रोमोसोम होता है , 23 जोड़े क्रोमोसोम में 22 जोड़े क्रोमोसोम एक ही प्रकार का होता है , जिसे ऑटोसॉम कहते है 


21. जीवविज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवों की उत्पत्ति तथा उसके पूर्वजों का इतिहास तथा समय-समय पर उनमें हुए क्रमिक परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है, क्या कहलाता है?

उत्तर : जीवविज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवों की उत्पत्ति तथा उसके पूर्वजों का इतिहास तथा समय-समय पर उनमें हुए क्रमिक परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है, जैव विकास कहलाता है?


22. "प्राकृतिक चुनाव द्वारा जीवों का विकास" जैव विकास द्वारा यह व्याख्या क्या कहलाता है?

उत्तर : प्राकृतिक चुनाव द्वारा जीवों का विकास" जैव विकास की यह व्याख्या डार्विनवादी कहलाती है,


23. जीवों के वैसे अंग जो संरचना एवं उत्पत्ति की दृष्टिकोण से एकसमान होते हैं, परंतु वे अलग-अलग कार्यों का संपादन करते हैं, क्या कहलाते हैं?

उत्तर : जीवों के वैसे अंग जो संरचना एवं उत्पत्ति की दृष्टिकोण से एकसमान होते हैं, परंतु वे अलग-अलग कार्यों का संपादन करते हैं, समजात अंग कहलाते हैं?


24. लुप्त हो चुके जीवों का पत्थरों पर पाए जानेवाला चिह्न क्या कहलाता है?

उत्तर : लुप्त हो चुके जीवों का पत्थरों पर पाया जाने वाला चिह्न "जीवाश्म" कहलाता है।


25. एक ही प्रजातियों के सदस्यों के बीच आपस में होनेवाले प्रजनन को क्या कहते हैं?

उत्तर : लैंगिक जनन


26. फूलगोभी किस प्रकार का पुष्प है?

उत्तर : फूलगोभी एक बंध्य पुष्प है


27. मानव का उद्भव-स्थान मूलरूप से अफ्रीका है या एशिया

उत्तर : मानव का मूल उद्भव-स्थान अफ्रीका है।


28. उद्भव की दृष्टिकोण से मानव का सबसे करीबी संबंधी कौन है?

उत्तर : उद्भव की दृष्टि से मानव का सबसे करीबी संबंधी चिंपांज़ी है 


29. आधुनिक मानव का प्राचीनतम जीवाश्म अफ्रिका के किस स्थान से प्राप्त हुआ है?

उत्तर : आधुनिक मानव का प्राचीनतम जीवाश्म अफ्रीका के इथियोपिया देश से प्राप्त हुआ है।


30. DNA अनुक्रम के तुलनात्मक अध्ययन द्वारा किसी जीव के पूर्वजों की खोज क्या कहलाता है?

उत्तर : DNA अनुक्रम के तुलनात्मक अध्ययन द्वारा किसी जीव के पूर्वजों की खोज आण्विक जातिवृत्त कहलाता है?


Important links 


• Bharati bhawan Class 10 Biology All Chapter Solution In Hindi 


• Bharati Bhawan All Subject Solution In Hindi Pdf Download —  Download 


सभी बुक्स के फ्री सॉल्यूशन के लिए हमारे WhatsApp Group ज्वाइन करें — WhatsApp Group 


Post a Comment

0 Comments