Bharati Bhawan Class 10 Chemistry Chapter 2 Questions Answer | दीर्घ उत्तरीय प्रश्र

Bharati Bhawan Class 10 Chemistry Chapter 2 Questions Answer

 Bharati Bhawan Class 10 Chemistry Chapter 2 Questions Answer | दीर्घ उत्तरीय प्रश्र | अम्ल, भस्म तथा लवण | 
भारती भवन रसायनशास्त्र कक्षा 10 अध्याय - 2


1. गृह-निर्मित सूचक आप कैसे बनाएँगे?

उत्तर : गृह-निर्मित सूचक प्राकृतिक पदार्थों से बनाए जाते हैं जो यह पहचानने में मदद करते हैं कि कोई विलयन अम्लीय है या क्षारीय। ऐसे सूचक घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। सबसे सामान्य गृह-निर्मित सूचक लाल गोभी, हल्दी और गुड़हल (चाइना रोज़) के फूलों से बनाए जाते हैं। लाल गोभी सूचक बनाने के लिए उसकी पत्तियों को काटकर गर्म पानी में उबाला जाता है। जब पानी बैंगनी रंग का हो जाए तो उसे छानकर अलग कर लिया जाता है। यह बैंगनी रंग का घोल अम्लीय विलयन में गुलाबी और क्षारीय में हरा-नीला रंग दिखाता है। हल्दी सूचक बनाने के लिए हल्दी पाउडर को पानी या शराब में मिलाकर एक घोल बनाया जाता है और इसे कागज़ पर लगाकर सूखाया जाता है। यह सूचक अम्लीय विलयन में पीला और क्षारीय में लाल-भूरा रंग दिखाता है। इसी तरह, गुड़हल की पंखुड़ियों को गर्म पानी में उबालकर जो गुलाबी रंग का घोल बनता है, वह अम्लीय में गुलाबी और क्षारीय में हरा रंग दर्शाता है। इन घरेलू सूचकों की सहायता से हम बिना किसी प्रयोगशाला के अम्ल और क्षार की पहचान कर सकते हैं। इस प्रकार, गृह-निर्मित सूचक बनाना एक उपयोगी, सरल और शिक्षाप्रद गतिविधि है।


2. प्राकृतिक सूचक क्या होते हैं? इनसे अम्ल तथा भस्म की जाँच कैसे की जाती है?

उत्तर : प्राकृतिक सूचक वे पदार्थ होते हैं जो प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त किए जाते हैं और जिनका उपयोग अम्ल तथा भस्म (क्षार) की पहचान करने के लिए किया जाता है। ये सूचक किसी अम्लीय या क्षारीय विलयन में मिलाने पर अपना रंग बदलते हैं। उदाहरण के लिए, लिटमस, हल्दी, लाल गोभी का रस, और गुड़हल के फूल का रस प्रमुख प्राकृतिक सूचक हैं।

लिटमस एक प्रमुख प्राकृतिक सूचक है, जो लाइकेन के पौधें से प्राप्त होता है। नीला लिटमस अम्ल के संपर्क में लाल हो जाता है, जबकि लाल लिटमस क्षार के संपर्क में नीला हो जाता है। हल्दी अम्लीय विलयनों में पीली रहती है लेकिन क्षारीय विलयनों में लाल-भूरी हो जाती है। इसी प्रकार, लाल गोभी का रस अम्लीय विलयन में गुलाबी और क्षारीय विलयन में हरा-नीला रंग दिखाता है।


3. अम्ल, भस्म तथा लवण क्या हैं? प्रत्येक के दो-दो उदाहरण दें।

उत्तर : 

अम्ल :-   

 ➤ अम्ल वह पदार्थ है जिसका जलीय विलियन, स्वाद में खट्टा होता है तथा धातु के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस मुक्त करता है

आरहेनीयस के अनुसार : — 

➤ अम्ल वह पदार्थ है जो जल में खुलकर हाइड्रोजन आयन देते हैं

जैसे : HCl , $H_2SO_4$, $HNO_3$

भस्म  :—

 ➤  भस्म वह पदार्थ है जिसका जलीय विलियन , स्वाद में कड़वा होता है और अम्ल को उदासीन कर लवण बनता है

आरहेनीयस के अनुसार भस्म : 

 ➤  भस्म वह पदार्थ है जो जल में घुलकर हाइड्रोक्साइड आयन देता है

               NaOH, KOH , $NH_4OH$

लवण :— 

➤ अम्लों तथा भस्मों की अभिक्रिया से लवण तथा जल बनते हैं।

         HCl + NaOH → NaCl + H₂O

        अम्ल      भस्म          लवण      जल

        H₂SO₄ + NaOH → NaHSO4 + H₂O

4. लवण किसे कहते हैं? दो अम्लीय तथा दो सामान्य लवणों के नाम लिखें।

लवण :— 

➤ अम्लों तथा भस्मों की अभिक्रिया से लवण तथा जल बनते हैं।

         HCl + NaOH → NaCl + H₂O

        अम्ल भस्म लवण जल

        H₂SO₄ + NaOH → NaHSO4 + H₂O

अम्लीय लवण :— 

➤ किसी अम्ल के अणु में उपस्थित विस्थापनशील हाइड्रोजन परमाणु को धातु द्वारा अंशत: विस्थापित करने के फलस्वरूप बने लवण को अम्लीय लवण कहते हैं। 

                         या 

वे लवण जो किसी भस्म द्वारा किसी अम्ल के अपूर्ण उदासीनीकरण के फलस्वरूप बनते हैं, अम्लीय लवण कहलाते हैं।

जैसे 

(i) H₂SO₄ + NaOH → NaHSO4 + H₂O

                                          सोडियम बाइसल्फेट

                                           (अम्लीय लवण) 

 (ii) H3PO4 + NaOH → NaH2PO4 + H₂O

 सामान्य लवण :— 

➤ वैसे लवण जिनमें विस्थापनशील हाइड्रोजन या हाइड्रॉक्सिल समूह नहीं होते हैं सामान्य लवण कहलाते हैं। 

जैसे - NaCl, KCl, $Na_2SO_4$, $Na_3PO_4$, $KNO_3$, $CuSO_4$ , $NH_4CI$


5. उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है? उदाहरण देकर समझाएँ।

उत्तर : उदासीनीकरण अभिक्रियाएँ : 

➤ वह अभिक्रिया जिसमें कोई अम्ल किसी भस्म के साथ अभिक्रिया करके लवण और जल बनाता है, उदासीनीकरण अभिक्रिया कहलाती है। 

उदाहरण:

जब हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) को सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) से मिलाया जाता है, तो सोडियम क्लोराइड (NaCl) और जल (H₂O) बनता है।

रासायनिक समीकरण:

HCl + NaOH → NaCl + H₂O


6. अम्लों की शक्ति के बारे में आप क्या जानते हैं? किन-किन तरीकों से अम्लों की शक्ति की तुलना की जा सकती है?

अम्ल की शक्ति : 

अम्ल के जलीय विलयन में अम्ल द्वारा प्रदत्त हाइड्रोजन आयनों की मात्रा से उसकी अम्लीय शक्ति का निर्धारण होता है। 

वे अम्ल जो जल में घुलकर लगभग पूर्णतः आयनित होकर हाइड्रोजन आयन (H+) प्रदान करते हैं. प्रबल अम्ल कहलाते है। 

उदाहरण के लिए, — हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCI)

                              नाइट्रिक अम्ल (HNO3)

                               सल्फ्यूरिक अम्ल (H₂SO₄) 

वे अम्ल जो जल में घुलकर सिर्फ आंशिक रूप में ही आयनित होते हैं, पूर्णतः नहीं, दुर्बल अम्ल कहलाते हैं। उ

उदाहरण के लिए, — कार्बनिक अम्ल (H₂CO₃),

                       — ऐसीटिक अम्ल (CH3COOH)


7. अम्ल तथा क्षार के आर्हेनियस सिद्धांत की व्याख्या करें।

उत्तर : आरहेनीयस के अनुसार : — 

➤ अम्ल वह पदार्थ है जो जल में खुलकर हाइड्रोजन आयन देते हैं

जैसे : 

        $HCl\rightarrow H^+ + Cl^-$

       $HNO → H^+ + NO^{3-}$

     $H_2SO_4 → 2H^+ + SO^{4-}$

     $CH_3COOH → H^+ + CH_3OO^-$

      $H2CO3 → 2H^+ + {CO}_3^{2-}$

     $H_3PO_4 → 3H+ + {PO}_4^{3-}$

जलीय विलियन में H+ आयन स्वतंत्र रूप से विद्यमान नहीं होते बल्कि H+ आयन जल के अणु से जुड़कर $H_3O^+$ ( हाइड्रोनियम आयन) बनाते हैं

भस्म  :—

➤ भस्म वह पदार्थ है जिसका जलीय विलियन स्वाद में कड़वा होता है अम्ल को उदासीन कर लवण बनता है

आरहेनीयस के अनुसार भस्म : 

 ➤ भस्म वह पदार्थ है जो जल में घुलकर हाइड्रोक्साइड आयन देता है

जल में विलय भस्म को कर कहते हैं

          $NaOH → Na^+ + OH^-$

               $KOH → K^+ + OH^-$

              $NH_4OH → NH_4+ + OH^-$

              $Ca(OH)_2 → Ca^{2+} + 2OH^-$


8. इनकी पुष्टि करें -

(i) NHCI का जलीय विलयन अम्लीय होता है।

(ii) CH3COONa का विलयन क्षारीय होता है।

(iii) Na₂SO₄ का विलयन उदासीन होता है।


उत्तर : (i) NH₄Cl एक अम्लीय लवण है, जो मजबूत अम्ल (HCl) और दुर्बल क्षार (NH₄OH) से बना है। जल में यह NH₄⁺ और Cl⁻ आयनों में टूटता है। NH₄⁺ जल से H⁺ आयन छोड़ता है जिससे विलयन अम्लीय हो जाता है।

(ii) CH₃COONa एक क्षारीय लवण है, जो दुर्बल अम्ल (CH₃COOH) और मजबूत क्षार (NaOH) से बना होता है। जल में यह CH₃COO⁻ आयन देता है जो जल से OH⁻ आयन ग्रहण कर लेता है, जिससे विलयन क्षारीय हो जाता है।

(iii) Na₂SO₄ एक मजबूत अम्ल (H₂SO₄) और मजबूत क्षार (NaOH) से बना लवण है। इसलिए इसका विलयन जल में तटस्थ यानी pH = 7 के पास होता है, और यह उदासीन होता है।


9. दैनिक जीवन में pH का महत्त्व बताएँ।

उत्तर : दैनिक जीवन में pH का महत्त्व : —

(i). पाचन तंत्र में pH का महत्व : 

➤  हमारे पेट में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल बनते रहता है जो हमारे भोजन को पचाने में सहायक होता है। आमाशय रस pH, 1.0 होता है लगभग कायम रहता है। इससे पेट को कोई नुकसान नहीं होता है

अपच के कारण जब पेट में अम्ल की मात्रा एक निश्चित सीमा से ऊपर हो जाती है तब पेट में गैस और जलन होने लगती है। बढ़े हुए अम्ल के प्रभाव को नष्ट करने के लिए हलके भस्म का इस्तेमाल करना पड़ता है जिसे ऐटासिड कहते हैं। 

जैसे : — मिल्क ऑफ मैग्नीशिया (मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड)

        — सोडियम हाइड्रोजनकार्बनिट 

(ii). pH परिवर्तन का दाँतों पर प्रभाव : 

 ➤ जब हम शर्करायुक्त भोजन करते है तब यह मुँह में मौजूद बैक्टीरिया द्वारा अपघटित होकर अम्ल बताता है। जब मुँह का pH 5.5 से कम हो जाता है तब दाँत के दंतवल्क क्षतिग्रस्त होने लगते है।अम्ल को नष्ट करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है जो क्षारीय होता है। नीम के दातून के रस में क्षार रहता है, अतः नीम के दातून से दाँत साफ करने से भी दाँत की रक्षा होती है

(iii). थकान के समय शरीर के माँसपेशियों में अम्ल की उत्पत्ति :

➤   शारीरिक परिश्रम करने से लैक्टिक अम्ल बनता है जो हमारे शरीर की मांसपेशियों में दर्द और कड़ापन ला देता है।

(iv). अम्ल के प्रयोग से बरतनों के धब्बों को दूर करना :— 

➤ कॉपर के बरतनों पर भास्मिक कॉपर ऑक्साइड की परत जम जाने के कारण उनकी चमक बदरंग हो जाती है।बरतन की सतह को नींबू के एक टुकड़े से रगड़कर साफ कर देने से बरतन की चमक वापस लौट आती है। चूँकि नींबू के रस में सिट्रिक अम्ल रहता है, 

नींबू में उपस्थित सिट्रिक अम्ल भास्मिक कॉपर ऑक्साइड से अभिक्रिया करके कॉपर सिट्रेट बनाता है जो जल के साथ बाहर निकल जाता है।


10. अम्लों के पाँच गुणों का उल्लेख करें।

उत्तर : अम्लों के पाँच प्रमुख गुण निम्नलिखित हैं:

(i). अम्ल खट्टे स्वाद के होते हैं।

(ii). ये नीले लिटमस पेपर को लाल रंग में बदल देते हैं।

(iii). अम्ल जल में घुलकर हाइड्रोजन आयन (H⁺) उत्पन्न करते हैं।

(iv). ये धातुओं के साथ अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करते हैं।

(v). क्षारों (क्षारीय पदार्थों) के साथ अभिक्रिया कर लवण और जल बनाते हैं।


11. भस्मों के पाँच गुणों का उल्लेख करें।

उत्तर : . भस्म के पांच गुण निम्लिखित है 

(i) कड़वे स्वाद के होते हैं।

(ii). ये लाल लिटमस पेपर को नीले रंग में बदल देते हैं।

(iii) . भस्म जल में घुलकर हाइड्रॉक्साइड आयन (OH⁻) उत्पन्न करते हैं।

(iv). ये अम्लों के साथ अभिक्रिया करके लवण और जल बनाते हैं (उदासीनीकरण अभिक्रिया)।

(v). कुछ भस्म जैसे NaOH, KOH त्वचा को जला सकते हैं, ये संक्षारक होते हैं।


12. ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक सूत्र लिखें। ब्लीचिंग पाउडर को किस प्रकार बनाया जाता है? कागज बनाने की फैक्टरियों में ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग किस कार्य के लिए होता है?

उत्तर : ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक सूत्र: CaOCl₂ 

ब्लीचिंग पाउडर को बनाने की विधि:

शुष्क बुझे हुए चूने [$Ca(OH)_2$] को 40°C तक तप्त कर उसके ऊपर क्लोरीन गैस प्रवाहित करने पर ब्लीचिंग पाउडर प्राप्त होता है।

               $Ca(OH)_2 + Cl_2 → Ca(OCl)Cl + H₂O$

कागज बनाने की फैक्टरियों में उपयोग:

ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग कागज को साफ और सफेद (bleach) करने के लिए किया जाता है। यह कागज से रंग और अशुद्धियाँ हटाता है, जिससे वह उजला और शुद्ध दिखता है।


13

(i) विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम तथा सूत्र लिखें।
(ii) हवा में खुला छोड़ने पर विरंजक चूर्ण से क्लोरीन की गंध क्यों आती है?
(iii) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की विरंजक चूर्ण पर क्रिया दर्शाने के लिए रासायनिक समीकरण लिखें।

उत्तर : (i) विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम तथा सूत्र लिखें:

रासायनिक नाम: कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड

रासायनिक सूत्र: CaOCl₂

(ii) हवा में खुला छोड़ने पर विरंजक चूर्ण से क्लोरीन की गंध क्यों आती है?

विरंजक चूर्ण हवा में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) और नमी (H₂O) के संपर्क में आकर धीरे-धीरे क्लोरीन गैस (Cl₂) मुक्त करता है, जिससे इसकी तेज गंध आती है।

अभिक्रिया:

CaOCl₂ + CO₂ + H₂O → CaCO₃ + Cl₂


(iii) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की विरंजक चूर्ण पर क्रिया दर्शाने के लिए रासायनिक समीकरण:

CaOCl₂ + 2HCl → CaCl₂ + H₂O + Cl₂



Important links : 


• Class 10 Chemistry Solution


• Class 10 Biology Solution


Bharati Bhawan All Subject Solution In Hindi Pdf Download —  Download 


सभी बुक्स के फ्री सॉल्यूशन के लिए हमारे WhatsApp Group ज्वाइन करें — WhatsApp Channel 


Post a Comment

0 Comments