Class 10 Chemistry Chapter 5 Solution – Very Short Type Questions | Bharati Bhawan

 

Bharati Bhawan Class 10 Chemistry Solution In Hindi

Class 10 Chemistry Chapter 5 – Very Short Type Questions (Bharati Bhawan Solution)

“यहाँ Class 10 Chemistry Chapter 5 के Very Short Type Questions का Bharati Bhawan Solution सरल भाषा में दिया गया है। सभी प्रश्न बोर्ड परीक्षा के अनुसार तैयार किए गए हैं।”

1. तत्त्वों के अष्टक नियम का प्रतिपादन किसने किया था?

उत्तर : तत्त्वों के अष्टक नियम का प्रतिपादन जॉन न्यूलैंड्स ने किया था।

2. आवर्त सारणी के उदग्र स्तंभ क्या कहलाते हैं?

उत्तर : आवर्त सारणी के ऊर्ध्व स्तंभों को वर्ग कहा जाता है।

3. आवर्त सारणी की क्षैतिज कतारें क्या कहलाती हैं?

उत्तर : आवर्त सारणी की क्षैतिज कतारों को ‘आवर्त’ कहा जाता है।

4. उस एक तत्त्व का नाम लिखें जिसके आविष्कृत होने के पहले ही मेंडलीव ने उसके गुणों का पूर्वानुमान कर लिया था।

उत्तर : मेंडलीव ने जर्मेनियम तत्त्व के गुणों का इसके खोज से पहले ही पूर्वानुमान कर लिया था। उन्होंने इसे एका-सिलिकॉन नाम दिया था।

5. आवर्त सारणी के दीर्घ रूप में कुल कितने वर्ग और आवर्त हैं?

उत्तर : दीर्घ रूप आवर्त सारणी में—

कुल वर्ग : 18

कुल आवर्त : 7

6. एक क्षार-धातु और एक क्षारीय मृदा धातु को बताएँ जिनके नाम 'S' अक्षर से प्रारंभ होते हैं।

उत्तर : S’ अक्षर से प्रारंभ होने वाले—

(i) क्षार-धातु : सोडियम

(ii) क्षारीय मृदा धातु :  स्ट्रॉन्शियम

7. वर्ग 14 के एक तत्त्व की परमाणु संख्या 14 है। बताएँ कि इस तत्त्व के गुण धातुई होंगे या अधातुई।

उत्तर : वर्ग 14 का वह तत्त्व जिसकी परमाणु संख्या 14 है, वह सिलिकॉन (Si) है सिलिकॉन न तो पूरी तरह धातु है, न ही अधातु है यह एक उपधातु है, परंतु इसके गुण अधातुओं की ओर अधिक झुकाव रखते हैं।

8. वर्ग 14 के कार्बन के अतिरिक्त अन्य दो तत्त्वों के नाम लिखें।

उत्तर : वर्ग 14 में कार्बन के अलावा कई तत्त्व हैं। उनमें से दो तत्त्व हैं—

(i).सिलिकॉन (Si)

(ii). जर्मेनियम (Ge)

9. एक तत्त्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है। आवर्त सारणी में इस तत्त्व की वर्ग-संख्या बताएँ।

उत्तर : इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 में अंतिम कक्षा में 7 इलेक्ट्रॉन हैं।

जिस तत्त्व की संयोजक इलेक्ट्रॉनों की संख्या 7 होती है, वह वर्ग 17 में आता है।

10. आधुनिक आवर्त सारणी तत्त्वों के किस गुण पर आधारित है?

उत्तर : आधुनिक आवर्त सारणी तत्त्वों की परमाणु संख्या पर आधारित है।

11. एक कारण देकर बताएँ कि नाइट्रोजन और फॉस्फोरस को आवर्त सारणी के एक ही वर्ग में क्यों रखा गया है?

उत्तर : नाइट्रोजन (N) और फॉस्फोरस (P) को एक ही वर्ग (वर्ग 15) में इसलिए रखा गया है क्योंकि दोनों के बाह्यतम कक्षा में 5 इलेक्ट्रॉन होते हैं। इससे इनके रासायनिक गुण मिलते-जुलते हैं।

12. किस तत्त्व के परमाणु में पूर्णतः भरे हुए सिर्फ दो शेल हैं?

उत्तर : जिस तत्त्व के परमाणु में पूरी तरह भरे हुए केवल दो शेल (2, 8) होते हैं, वह नियॉन (Ne) है।

13. किसी तत्त्व के समस्थानिकों को आवर्त सारणी के एक ही स्थान में क्यों रखा गया है?

उत्तर : किसी भी तत्त्व के समस्थानिक को आवर्त सारणी में एक ही स्थान पर रखा जाता है क्योंकि समस्थानिकों की परमाणु संख्या समान होती है, और आधुनिक आवर्त सारणी परमाणु संख्या के आधार पर व्यवस्थित की गई है।

14. मेंडलीव की मूल आवर्त सारणी में किस वर्ग के तत्त्व गायब थे?

उत्तर : मेंडलीव की मूल आवर्त सारणी में निष्क्रिय गैसों (Group 18) के तत्त्व पूरी तरह गायब थे, क्योंकि उस समय ये तत्त्व खोजे ही नहीं गए थे।

15. यदि किसी तत्त्व की परमाणु संख्या 1.5 हो, तो क्या आवर्त सारणी में उसे हाइड्रोजन और हीलियम के बीच रखा जा सकता है?

उत्तर : नहीं, परमाणु संख्या 1.5 वाले तत्त्व को हाइड्रोजन और हीलियम के बीच नहीं रखा जा सकता है , क्योंकि परमाणु संख्या हमेशा पूर्णांक होती है, भिन्न नहीं।

16. आवर्त सारणी में सबसे अधिक धात्विक और सबसे अधिक अधात्विक तत्त्व के नाम लिखें।

उत्तर : उत्तर:

सबसे अधिक धात्विक तत्त्व — फ्रैंशियम (Fr)

सबसे अधिक अधात्विक तत्त्व — फ्लोरीन (F)


Important Link  

हमारे स्टडी ग्रुप से जुड़ें

Notes, Solutions, PDF, और Exam Updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप से जुड़ें।

📱 Join WhatsApp Group

📢 Join Telegram Group

Post a Comment

0 Comments